होली पर दिल्ली के इन प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अस्थाई बदलाव, जानें पूरी डिटेल्स
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (03 March 2026): होली के बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने राजधानी के तीन प्रमुख स्टेशनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, आनंद विहार टर्मिनल और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पार्सल बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय प्लेटफॉर्मों पर बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। होली से पहले बड़ी संख्या में यात्री अपने गृह राज्यों की ओर रवाना हो रहे हैं, जिससे स्टेशनों पर अतिरिक्त दबाव बन गया है। आदेश 3 मार्च तक प्रभावी रहेगा।
रेलवे द्वारा जारी निर्देश के अनुसार नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 06/07, 08/09 और 14/15 से चलने वाली ट्रेनों में आउटवर्ड लीज्ड एसएलआर और रेलवे पार्सल बुकिंग पूरी तरह बंद रहेगी। इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल के प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 से संचालित ट्रेनों में भी पार्सल लोडिंग की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध उन ट्रेनों पर भी लागू होगा जो इन स्टेशनों पर लोडिंग या अनलोडिंग के लिए रुकती हैं।
हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर भी प्लेटफॉर्म के दोनों छोर से पार्सल बुकिंग और हैंडलिंग पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में केवल यात्रियों को अपने निजी सामान को कोच में ले जाने की अनुमति होगी। हालांकि पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग सुरक्षा मानकों के पालन के बाद ही की जाएगी।
रेलवे अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए। होली के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचें तथा नियमों का पालन करें, ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित रह सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।