नई दिल्ली (22 जनवरी, 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के बयान को सिख और पंजाबी समाज का अपमान बताया है। संजय सिंह ने कहा कि प्रवेश वर्मा का यह कहना कि दिल्ली में पंजाब नंबर की गाड़ियां घूम रही हैं और ये गणतंत्र दिवस के लिए खतरा हैं, बेहद शर्मनाक है।
संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह बयान भगत सिंह जैसे शहीदों और उनके वंशजों का अपमान है। उन्होंने कहा, “पंजाबी समाज, जो देश के लिए बलिदान देने में सबसे आगे रहा है, उसे आतंकी और खतरा कहना देशभक्ति का अपमान है।”
उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा के नेता बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश के लिए खतरा नहीं मानते, लेकिन दिल्ली में रहने वाले पंजाबी उन्हें खतरा लगते हैं। सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा के सहयोगी अदानी बांग्लादेश को हजारों करोड़ की बिजली ट्रांसफर कर रहे हैं, लेकिन इस पर कोई सवाल नहीं उठता।
संजय सिंह ने 5 फरवरी को जनता से अपील की कि वे इस अपमान का जवाब दें। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मांग की कि वह इस बयान के लिए माफी मांगें।
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में हर राज्य की गाड़ियां घूमती हैं, लेकिन केवल पंजाब नंबर की गाड़ियों को निशाना बनाना भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने इसे पूरे सिख और पंजाबी समाज के खिलाफ साजिश बताया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।