प्रवेश वर्मा के बयान पर केजरीवाल का पलटवार, ये छोटा सा लड़का पंजाबियों को चुनौती दे रहा
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (22 जनवरी, 2025): आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के बयान पर कड़ा विरोध जताया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली का नागरिक होने के नाते उन्हें इस बयान से गहरा दुख हुआ है।
प्रवेश वर्मा ने हाल ही में कहा था कि दिल्ली में पंजाब नंबर की गाड़ियां घूम रही हैं, जिससे गणतंत्र दिवस के लिए खतरा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा, “क्या सारे पंजाबी आतंकवादी हैं? क्या पंजाबियों को देश के लिए खतरा माना जाना चाहिए? पंजाबियों ने देश के लिए अपनी जान तक न्यौछावर की है। उनका इस तरह अपमान करना अस्वीकार्य है।”
उन्होंने प्रवेश वर्मा को निशाने पर लेते हुए कहा कि एक युवा नेता दिल्ली और पंजाब के पंजाबियों को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह बयान न केवल सिख और पंजाबी समाज, बल्कि पूरे देश के लिए अपमानजनक है।
केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि वह इस बयान के लिए पंजाबी समाज से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस तरह की राजनीति को दिल्ली की जनता जवाब देगी।
आप नेता ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी हमेशा हर धर्म, जाति और समुदाय के सम्मान के लिए खड़ी रही है। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील की कि वे इस अपमान का जवाब काम पर आधारित राजनीति को वोट देकर दें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।