यूपी में होली पर चार दिन का अवकाश, कब से कब तक बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (28/02/2026): उत्तर प्रदेश में होली के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश का ऐलान कर दिया गया है। इस बार होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 2 मार्च, 3 मार्च और 4 मार्च को अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही 1 मार्च को रविवार होने के कारण उस दिन की साप्ताहिक छुट्टी भी शामिल हो जाएगी। इस तरह कर्मचारियों को लगातार चार दिन का अवकाश मिलेगा।

यह अवकाश सभी सरकारी कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और आउटसोर्सिंग कर्मियों पर लागू होगा। इन दिनों में प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाएं पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संचालित होंगी।

इसके अलावा, कर्मचारियों को राहत देते हुए सरकार ने होली से पहले ही वेतन जारी करने का निर्णय लिया है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों का वेतन त्योहार से पहले उनके बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाए, ताकि वे त्योहार की तैयारियां सुचारु रूप से कर सकें।

सरकारी आदेश के अनुसार, 1 मार्च से 4 मार्च तक लगातार अवकाश रहेगा और 5 मार्च से कार्यालयों में नियमित कार्य शुरू होगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।