हाई कोर्ट में मामला लंबित, ‘ओवरएक्टिंग’ बंद करें: कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर तीखा हमला

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (28 फरवरी 2026): दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शराब नीति मामले में निचली अदालत के आदेश के बाद जश्न मनाना जल्दबाज़ी है, क्योंकि मामला अभी हाई कोर्ट में लंबित है। उन्होंने कहा कि “आप अभी इस मामले से मुक्त नहीं हुए हैं, इसलिए ओवरएक्टिंग और नौटंकी बंद करें।”

मंत्री ने आरोप लगाया कि 11 वर्षों के शासन में दिल्ली की जनता को बुनियादी सुविधाओं के संकट का सामना करना पड़ा। उन्होंने दिल्ली की सड़कों, पानी और सीवर व्यवस्था, यमुना नदी की स्थिति, वायु प्रदूषण (Air Pollution), स्कूलों, अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों (Mohalla Clinics) की हालत पर सवाल उठाते हुए इसे “मिस गवर्नेंस (Misgovernance)” का उदाहरण बताया।

शराब नीति (Excise Policy) विवाद का उल्लेख करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि जैसे ही जांच शुरू हुई, नीति वापस ले ली गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जांच के दौरान मोबाइल फोन तोड़े गए, जो अपने आप में गंभीर सवाल खड़े करता है। मंत्री ने सीएजी (CAG Report) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए राजस्व हानि (Revenue Loss) का मुद्दा भी उठाया और थोक विक्रेताओं के कमीशन में वृद्धि को लेकर प्रश्न किए।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) और हाई कोर्ट (High Court) की टिप्पणियों को नजरअंदाज कर जश्न मनाना जनता को भ्रमित करने की कोशिश है। “सबसे बड़ा न्याय जनता की अदालत में होता है,” कहते हुए उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनाव में दिल्ली की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है और आगे पंजाब में भी यही जनादेश दोहराया जाएगा।

कपिल मिश्रा ने कहा कि जनता की आवाज में ईश्वर की आवाज होती है और भ्रष्टाचार (Corruption) तथा कुप्रबंधन के खिलाफ जनादेश ही अंतिम निर्णय है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।