National News (28/02/2026): राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में देश में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बाजार में शुद्धता के नाम पर मिलावटी और असुरक्षित खाद्य सामग्री बेची जा रही है, जो लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है।
राघव चड्ढा ने बताया कि दूध में यूरिया और न्यूट्रलाइज़र जैसे सोडियम बाइकार्बोनेट पाए जाने के मामले सामने आए हैं। उनके अनुसार एक रिसर्च में दूध के 71 प्रतिशत सैंपल्स में यूरिया और 64 प्रतिशत सैंपल्स में न्यूट्रलाइज़र की मौजूदगी पाई गई। उन्होंने कहा कि देश में जितना दूध उत्पादन होता है, उससे अधिक मात्रा में बाजार में दूध की बिक्री हो रही है।
उन्होंने कहा कि पनीर में स्टार्च और कास्टिक सोडा, आइसक्रीम में डिटर्जेंट पाउडर, खाद्य तेल में मशीन ऑयल, गरम मसालों में ईंट का पाउडर और लकड़ी का चूरा, शहद में शुगर सिरप और कृत्रिम रंग, फ्रूट जूस में सिंथेटिक फ्लेवर और आर्टिफिशियल कलर पाए जाने के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा सब्जियों में ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन के इस्तेमाल की भी बात कही गई।
राघव चड्ढा ने बताया कि वर्ष 2014-15 से 2025-26 के बीच जांचे गए खाद्य सैंपल्स में लगभग 25 प्रतिशत सैंपल्स में मिलावट पाई गई। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं की सेहत पर पड़ सकता है।
उन्होंने खाद्य मिलावट को बढ़ता हुआ हेल्थ क्राइसिस बताते हुए इस पर सख्त कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।