ITS डेंटल काॅलेज में ”माता की चैकी“ का आयोजन
ग्रेटर नोएडाः आई0टी0एस0 द एजुकेशन ग्रुप की गौरवशाली परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर ”माता की चैकी“ का आयोजन किया जाता है, ताकि मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर सत्र का मंगलमय प्रारंभ किया जा सके। इसी क्रम में इस वर्ष भी दिनांक 26.02.2026 को यह विशेष आयोजन 20वीं बैच बी.डी.एस. तथा 14वीं बैच एम.डी.एस. के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के उद्देश्य से ”माता की चैकी“ का आयोजन संस्थान में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया।
इस पावन अवसर पर संस्थान में स्थित विवेकानंद हाॅल में एक वृहत विशाल पंडाल बनाया गया जिसमें मां दुर्गा, सरस्वती के साथ-साथ भगवान श्री राम, श्री कृष्णा, हनुमान जी, शिव जी, पार्वती के साथ-साथ श्री गणेश जी की मूर्ति से पंडाल को सजाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। जिसमें आई0टी0एस0 द एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष डाॅ0 आर0 पी0 चड्ढा, उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा, श्रूति चड्ढा, सचिव बी0 के0 अरोरा, निदेशक पब्लिक रिलेशन सुरेन्द्र सूद, संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ0 सचित आनंद अरोरा, संस्थान के सभी विभाग के विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं संस्थान में कार्यरत सभी कर्मचारियों ने अपने पूरे परिवार के साथ ”माता की चैकी“ में भाग लिया।
विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रसिद्ध बंटी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा माता की चैकी में एक से बढकर एक भजन प्रस्तुत किए गए। भजन मंडली ने मां दुर्गा के विविध स्वरूपों का गुणगान करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मधुर संगीत, मधुर स्वर और श्रद्धा से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ0 सचित आनंद अरोरा ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत मां दुर्गा के आशीर्वाद से करना हमारे संस्थान की एक गौरवशाली परंपरा है। मां शक्ति, साहस और ज्ञान की प्रतीक हैं। उनके आशीर्वाद से विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा, चुनौतियों का सामना करने का साहस और सफलता प्राप्त करने की शक्ति मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में आई0टी0एस परिवार के सभी सदस्यों ने अपने आगंतुक मेहमानो के साथ-साथ माता रानी की आरती में भाग लिया तथा आशीर्वाद स्वरूप माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात् संस्थान के सभी शिक्षक, कर्मचारियों एव उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ संस्थान के सभी विद्यार्थियों और उनके माता-पिता ने अपराहन का भोजन ग्रहण किया
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।