Flower Show 2026: पुष्प प्रकृति की अनमोल देन – श्रीलक्ष्मी वी.एस., ACEO, Greater Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (26/02/2026): Greater Noida Industrial Development Authority (ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण) के तत्वावधान में उद्यान विभाग द्वारा ‘द ग्रेटर नोएडा फ्लावर शो – पुष्पोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन 26 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस वर्ष पुष्पोत्सव की थीम कैलेंडुला फूल (Calendula Flower) रखी गई है। यह चार दिवसीय आयोजन ग्रेटर नोएडा के प्रमुख हरित क्षेत्र सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में होगा, जहां रंग-बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं और आधुनिक ड्रोन शो आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पुष्पोत्सव का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया।

इस मौके पर श्रीलक्ष्मी वी.एस. (ACEO, Greater Noida Authority) ने बताया कि सिटी पार्क में फ्लावर शो 2026 का आयोजन किया गया है, जो 26 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा। इस वर्ष प्रदर्शनी का थीम फ्लावर ‘कैलेंडुला’ रखा गया है। आयोजन स्थल पर लगभग 1 लाख पौधों और फूलों की 29 विभिन्न किस्मों को प्रदर्शित किया गया है।

उन्होंने कहा कि, प्रदर्शनी में ‘इन-सीटू’ गार्डनिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। परिसर में फूलों से बनी आकर्षक संरचनाएं स्थापित की गई हैं, जबकि रात में ड्रोन शो भी आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
बच्चों के लिए छात्र प्रतियोगिताएं रखी गई हैं और उनके लिए प्ले एरिया की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बच्चों के पसंदीदा कार्टून पात्रों की फूलों से बनी मूर्तियां भी प्रदर्शित की गई हैं।
मुख्य आकर्षण के रूप में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर आधारित फूलों की विशेष संरचना तैयार की गई है, जिसके माध्यम से देशभक्ति और जागरूकता से संबंधित संदेश प्रस्तुत किया गया है।
उन्होंने बताया कि, फ्लावर शो में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है और जनपदवासियों को परिवार सहित आकर आयोजन का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
Flower Show 2026 | Greater Noida Authority | MP Dr Mahesh Sharma | Photo Highlights
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।