नोएडा में फर्जी कंपनी बनाकर ठगी व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (26/02/2026): नोएडा में थाना फेस-3 पुलिस ने पार्टनरशिप के नाम पर ठगी, दुष्कर्म और साइबर धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के अंतर्गत की गई।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने थाना फेस-3 में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि श्याम सुन्दर गेडम नामक व्यक्ति ने उसे अपनी कंपनी में पार्टनर बनाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

साथ ही पीड़िता ने शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी ने फर्जी कंपनी बनाकर कई लोगों को ऑफर लेटर जारी करने के नाम पर धनराशि वसूली। इसके अलावा लोगों से सिम कार्ड खरीकर उनके नाम से फिनो खाते खुलवाए गए और उनमें अवैध धनराशि ट्रांसफर कराई जाती थी। बाद में जन सेवा केंद्रों के माध्यम से नकदी निकालकर रकम अन्य खातों में भेजी जाती थी।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने 25 फ़रवरी को लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर एफएनजी सर्विस रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्याम सुन्दर गेडम (40 वर्ष) पुत्र बालकृष्ण गेडम के रूप में हुई है। वह वर्तमान में अमरपाली ड्रीम विले, थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर में रह रहा था और मूल रूप से श्रीनगर कॉलोनी, थाना पंजागुट्टा, जिला हैदराबाद (तेलंगाना) का निवासी है। आरोपी स्नातक शिक्षित बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों की नौ चेकबुक, दो रजिस्टर तथा एक पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य संभावित पीड़ितों व सहयोगियों की तलाश की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।