Noida News (26/02/2026): नोएडा से फुटपाथ पर एक व्यक्ति की डेड बाडी (Dead Body) मिलने की खबर सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मृतक पैसों के विवाद के चलते फुटपाथ पर सो रहा था, तबी आरोपी रविन्द्र ने उसकी मृत्यु कर दी और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी (DCP Central Noida Shakti Mohan Awasthi) ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 फरवरी को थाना फेस-3 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-64 एक व्यक्ति की डैड बाडी मिलने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस उच्चाधिकारीगण व स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है। मृतक की पहचान राहुल उम्र 35 वर्ष पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात के रुप में हुई है जोकि फुटपाथ पर सोता था। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फॉरेंसिक टीम से निरीक्षण कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक व आरोपी रविन्द्र उम्र 30 वर्ष पुत्र बनवीर सिंह निवासी पौडी गढ़वाल, उतराखण्ड जोकि फुटपाथ पर ही सोता था, के मध्य 1500 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। जिसपर आरोपी रविन्द्र द्वारा मृतक राहुल के सिर पर पत्थर मारकर उसको नाले में धकेल दिया गया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।