राजधानी में सजेगा ‘सिनेमाई महाकुंभ’: 25 से 31 मार्च तक दिल्ली बनेगी ग्लोबल फिल्म हब
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (25 फरवरी 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD) 2026’ का कर्टेन रेजर (Curtain Raiser) कर राजधानी को एक नए सांस्कृतिक अध्याय की ओर अग्रसर किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 25 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाला यह सिटी-वाइड महोत्सव (City-wide Festival) राजधानी को कला और संस्कृति (Art & Culture) का वैश्विक केंद्र बनाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल फिल्मों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि दिल्ली की रचनात्मक शक्ति (Creative Power), सांस्कृतिक विरासत (Cultural Heritage) और आधुनिक सोच का उत्सव है। 125 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों (International Films) का प्रदर्शन भारत मंडपम सहित नई दिल्ली के विभिन्न प्रतिष्ठित स्थलों पर किया जाएगा। गाला प्रीमियर, मास्टरक्लास, इंडस्ट्री संवाद, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक संध्याएं इस महोत्सव को बहुआयामी स्वरूप देंगी।
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की फिल्म नीति (Film Policy) के तहत सिंगल-विंडो सुविधा (Single Window System), प्रोडक्शन सपोर्ट और उद्योग सहयोग को मजबूत किया जा रहा है, ताकि दिल्ली को शूटिंग डेस्टिनेशन (Shooting Destination) के रूप में स्थापित किया जा सके। यह महोत्सव फिल्म पर्यटन (Film Tourism), प्रतिभा विकास (Talent Development), एवीजीसी (AVGC) और रचनात्मक उद्योग (Creative Industry) को नई गति देगा, जिससे रोजगार (Employment) के अवसर भी सृजित होंगे।
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह महोत्सव युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच (Global Platform) प्रदान करेगा और दिल्ली को क्रिएटिव कैपिटल (Creative Capital) के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि CineXchange फिल्म मार्केट और Cineverse एक्सपो जैसे मंच फिल्म उद्योग से जुड़े पेशेवरों के लिए नेटवर्किंग (Networking), निवेश (Investment) और वितरण (Distribution) के नए अवसर खोलेंगे।
राजधानी में पहली बार आयोजित हो रहा यह इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली को वैश्विक सांस्कृतिक मानचित्र (Global Cultural Map) पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।