होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख़्त कार्रवाई, 200 किलो दूषित पनीर जब्त

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (25/02/2026): आगामी होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में बड़ी कार्रवाई करते हुए तिलपता गांव स्थित चौधरी पनीर भंडार से करीब 200 किलोग्राम मिलावटी व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पनीर जब्त किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार और सैयद इब्दुल्लाह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने पर मौके से एक नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा। शेष लगभग 200 किलोग्राम दूषित पनीर को नियमानुसार गांव के पास नाले में डालकर नष्ट कराया गया, ताकि उसका दोबारा उपयोग न हो सके और जनस्वास्थ्य को किसी प्रकार का खतरा न रहे।

इसी विशेष अभियान के तहत नोएडा में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय रही। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.के. पांडे और ओ.पी. सिंह की टीम ने सेक्टर-45 स्थित गणेशपुरम रेस्टोरेंट से खोया का एक नमूना लिया। इसके अलावा सेक्टर-93 में स्थित गोपाल स्वीट्स से भी खोया का नमूना एकत्र किया गया। विभाग ने कुल तीन खाद्य नमूनों को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।

इस कार्रवाई पर जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा उप आयुक्त सर्वेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार त्योहारों के दौरान शुद्ध खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मिलावट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि विभाग का प्रमुख उद्देश्य जिलेवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां एवं खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। इसके लिए बाजारों, डेयरियों, मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट्स पर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख़्त शिकंजा कसा जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।