गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शिक्षण–अधिगम सामग्री प्रदर्शनी, छात्रों की रचनात्मकता का प्रभावी प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25 February 2026): गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय अंतर्गत शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान क्लब की ओर से शिक्षण–अधिगम सामग्री प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य भावी शिक्षकों में सृजनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना, विषयों की गहरी समझ विकसित करना और व्यवहारिक शिक्षण कौशल को सुदृढ़ बनाना रहा।

प्रदर्शनी में विभाग द्वारा संचालित दो वर्षीय बीएड कार्यक्रम तथा चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) के अंतर्गत बीएससी बीएड, बीए बीएड और बीकॉम बीएड के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षण शास्त्र, विज्ञान, कला, भाषा और वाणिज्य जैसे विविध विषयों पर आधारित शैक्षणिक मॉडल और क्रियात्मक प्रतिरूप प्रस्तुत किए गए। इन मॉडलों के माध्यम से जटिल अवधारणाओं को सरल, रोचक और प्रयोगात्मक तरीके से समझाने का प्रभावी प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह रहे। उन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया और सतत विकास, मस्तिष्क संरचना, तलपट तथा मुख्य बाजार जैसे विषयों पर आधारित मॉडलों की विशेष सराहना की। कुलपति ने विद्यार्थियों को अपने मॉडलों को और अधिक क्रियात्मक तथा त्रि-आयामी (3डी) स्वरूप में विकसित करने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस तरह की शैक्षणिक गतिविधियां भावी शिक्षकों में नवाचार, शोधपरक दृष्टि और व्यावहारिक दक्षता को मजबूत करती हैं तथा इनका नियमित आयोजन समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. माधव गोविंद सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रो. उत्तम कुमार, डॉ. मनमोहन सिंह सहित विश्वविद्यालय के अनेक प्रवक्तागण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को इस प्रकार की रचनात्मक और नवाचारपूर्ण गतिविधियों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर विभाग समन्वयक डॉ. स्तुति कंवर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

इस प्रदर्शनी की सफलता में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान समन्वयक डॉ. शालिनी भारद्वाज और डॉ. पूजा जैन के साथ-साथ विभाग के प्रवक्तागण डॉ. श्रुति कंवर, डॉ. ममता रानी, डॉ. वैशाली, डॉ. शिवानी और डॉ. यशवंत कुमार तथा सभी विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन प्रेरणादायी, ज्ञानवर्धक और अत्यंत सफल सिद्ध हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।