होली से पहले मिलावट पर वार: नोएडा- ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar News (24 फरवरी 2026): आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए जनपदवासियों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर नमूने संग्रहित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिवस देर रात खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई स्थानों पर कार्रवाई की। सेक्टर-12 नोएडा स्थित सब्जी मंडी में प्रतिष्ठा द डेयरी से खोया का एक नमूना लिया गया। वहीं सेक्टर-143 नोएडा स्थित बीटीडब्ल्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से चमचम और पनीर के नमूने एकत्र किए गए।
इसके अतिरिक्त देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर 16 किलोमीटर के पास सबलपुर, अलीगढ़ की सुशील की डेयरी से दिल्ली एवं एनसीआर में सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे पनीर से भरे वाहन को रोककर जांच की गई और पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया। सेक्टर-37 नोएडा स्थित सोहो किचेन एंड कंपनी से पिज्जा सॉस का भी नमूना लिया गया। वहीं कासना, ग्रेटर नोएडा स्थित एक खाद्य तेल निर्माण इकाई से सरसों के तेल और नारियल तेल के नमूने भी जांच के लिए जुटाए गए।
इस प्रकार कुल सात खाद्य नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने स्पष्ट किया कि आगे भी इसी तरह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि त्योहार के दौरान आम जनता को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके और मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।