ग्राम चौपाल में गूंजा ग्रामीणों का स्वर: कोण्डली सहित 4 गांवों की समस्याओं पर Noida Authority का समाधान

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (23/02/2026): ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में नोएडा प्राधिकरण द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के तहत आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को प्राधिकरण क्षेत्र के चार गांवों में “ग्राम चौपाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में ग्राम कोण्डली में आयोजित चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

ग्राम चौपाल का आयोजन वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधकों के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जल, विद्युत/यांत्रिकी, उद्यान, भूलेख सहित प्राधिकरण के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सिविल कार्यों, जल आपूर्ति, सीवर व्यवस्था, विद्युत तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से अधिकारियों के सामने रखा।

बैठक के उपरांत अधिकारियों ने ग्राम का स्थलीय निरीक्षण भी किया, जिसमें सामने आई अधिकांश मांगों और शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

ग्रामीणों ने ग्राम चौपाल जैसी पहल को सराहते हुए कहा कि इससे प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है और वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान तेजी से संभव हो पा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।