सलारपुर को मिलेगी नई रफ्तार: नौएडा मैन नाले को लेकर Noida Authority का अहम फैसला

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (23/02/2026): ग्रामीण आवागमन और बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्राम सलारपुर में नौएडा मैन नाले के किमी 7.800 एवं किमी 8.600 पर प्रस्तावित दो लेन पुलों के निर्माण कार्य का शिलान्यास आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सांसद गौतमबुद्धनगर डॉ महेश शर्मा तथा नोएडा विधायक पंकज सिंह द्वारा संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल सहित सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, विशेष कार्याधिकारी कान्ती शेखर एवं इन्दू प्रकाश, महाप्रबंधक सिविल अशोक कुमार अरोड़ा और एस.पी. सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक रोहित सिंह (वर्क सर्किल-8) तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग (Irrigation Department) के अधिकारी उपस्थित रहे। यह निर्माण कार्य हैड वर्क्स खण्ड आगरा नहर, औखला नई दिल्ली के माध्यम से उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा कराया जाएगा।

प्रस्तावित योजना के अंतर्गत ग्राम सलारपुर में सिंचाई नाले के ऊपर पूर्व में निर्मित दो पुराने पुलों के स्थान पर आधुनिक (Modern Design) दो लेन पुलों का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक पुल की लंबाई 33 मीटर तथा कुल चौड़ाई 11.50 मीटर होगी, जिसमें 7.50 मीटर चौड़ा कैरेजवे (Carriageway) और दोनों ओर 2-2 मीटर चौड़े फुटपाथ (Footpath) शामिल होंगे।

प्रत्येक पुल की अनुमानित लागत 496.28 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जबकि दोनों पुलों के निर्माण पर कुल 992.56 लाख रुपये का व्यय प्रस्तावित है। इन पुलों के निर्माण से ग्राम सलारपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को आवागमन (Connectivity) में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नया आयाम प्राप्त होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।