रात के अंधेरे में रबूपुरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (23/02/2026): ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में रविवार बीती रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (Ancounter) हो गई। जिसमें पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक घायल बदमाश समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार‌ (Arrested) किया। आरोपियों के कब्जे से हथियार और चोरी की बाइक बरामद किए।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार (ADCP Greater Noida Sudhir Kumar) ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात थाना रबूपुरा क्षेत्र में करौली अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।

आगे एडीसीपी ने बताया कि पुलिस ने पीछा करते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान सलमान निवासी आरापुरी, थाना कैराना, जिला शामली के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी असलम निवासी ग्राम रोहिन्दा, थाना अरनिया, जिला बुलंदशहर को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा गोवध से संबंधित उपकरण भी बरामद हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और थाना रबूपुरा में दर्ज मुकदमा संख्या 35/2026 में फरार चल रहे थे। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।