IHGF Delhi Fair हस्तशिल्प कारीगरों को दे रहा वैश्विक मंच: शालिनी राजपूत, अध्यक्ष, हैंडीक्राफ्ट्स डेवलपमेंट बोर्ड, छत्तीसगढ़
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (19/02/2026): India Expo Centre & Mart में आयोजित 61वें इंडियन हैंडीक्राफ्ट गिफ्ट फेयर (IHGF) के अंतिम दिन भव्य अवॉर्ड सेरेमनी में भारतीय हस्तशिल्प उद्योग से जुड़े कारीगरों, निर्यातकों और संस्थानों को सम्मानित किया। समारोह की मुख्य अतिथि शालिनी राजपूत, चेयरपर्सन, हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट बोर्ड, छत्तीसगढ़ रहीं, उनके साथ आयुषी पांडेय (भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से जुड़ीं एवं ‘कन्या शक्ति’ पहल की सह-आयोजिका) भी मौजूद रहीं।
इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार (चेयरमैन, इंडिया एक्सपो मार्ट), डॉ. नीरज विनोद खन्ना (चेयरमैन, Export Promotion Council for Handicrafts), राजेश रावत (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ईपीसीएच), अवदेश अग्रवाल, मोहित चोपड़ा (प्रेसिडेंट, IHGF फेयर) और सागर मेहता (वाइस प्रेसिडेंट, IHGF फेयर) सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में डिजाइन उत्कृष्टता, नवाचार, गुणवत्ता और निर्यात प्रदर्शन जैसी श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।

टेन न्यूज़ नेटवर्क से खास बातचीत करते हुए हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट बोर्ड छत्तीसगढ़ की चेयरपर्सन शालिनी राजपूत ने कहा “यह बहुत सुखद अनुभव है और हस्तशिल्प के जो कारीगर हैं, उनके लिए बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है। अंतर्राष्ट्रीय लेवल का यह प्लेटफॉर्म है, जो कि कारीगरों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। पीएम मोदी ने आज बजट में हैंडलूम को बढ़ावा दिया है और एक अलग से हैंडलूम के लिए बजट उन्होंने पारित किया है। यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि मोदी जी जैसे प्रधानमंत्री, जो ‘स्वदेशी अपनाओ’ इसको प्रमोट कर रहे हैं।
इंडिया में जो भी चीज़ें बन रही हैं, वह आज विदेशों में जा रही हैं और विदेशी इसको प्रमोट कर रहे हैं कि वाकई में भारतीय जो संस्कृति है, वह बहुत सुंदर है। वहाँ की कलाकृतियाँ बहुत सुंदर हैं। हम जो परंपरा है और आधुनिकता है, इन दोनों को मिला के एक बहुत बड़ा संगम यहाँ देखने को मिला है और जो बहुत विशाल है। मैं तो यही कहना चाहूँगी, इस कार्यक्रम के लिए जो भी यहाँ के डायरेक्टर हैं और जो पदाधिकारी हैं, उन सबको बहुत-बहुत बधाई देना चाहूँगी।
उन्होंने छत्तीसगढ़ की सहारना करते हुए आगे कहा की छत्तीसगढ़ बहुत सुंदर प्रदेश है और वहाँ पर परंपराएँ और संस्कृति बहुत कूट-कूट के भरी हुई है। बस्तर जो हस्तशिल्प है, वह आज विदेशों तक मंगाया जाता है कि छत्तीसगढ़ में जो बस्तर आर्ट है, उसको लोग अपने घरों में एक सुंदरता की दृष्टि से लगा रहे हैं और अगर किसी को स्मृति चिन्ह देना है, तो उसके लिए भी ले जा रहे हैं। तो एक कहना चाहिए, बस्तर आर्ट है और सरगुजा आर्ट है, ये दोनों बहुत सुंदर हैं हमारे यहाँ और जो भारत के कोने-कोने में आज प्रचलित हो रहा है और हमारे आर्ट को लोग समझ रहे हैं।
जैसे ढोकरा कला है, आपका बाँस की कला है, लकड़ी की कला है, जूट है, गोदना प्रिंट है हमारे और लौह मटेरियल है हमारे यहाँ, माटी कला है—बहुत सारे अनगिनत ऐसी चीज़ें हैं जो आज सुंदरता में बहुत अच्छा जो हमारे हस्तशिल्पकार हैं, वह प्रेजेंट कर रहे हैं और अपने आपको कैसे आज आधुनिकता में लाके हम कैसे और चीज़ों को अच्छा कर सकते हैं, यह कोशिश कर रहे हैं। तो मैं उन्हें बहुत-बहुत इस मंच के माध्यम से, आपके माध्यम से, मेरे जो भी हस्तशिल्प के कारीगर हैं, उनको बहुत-बहुत बधाई देना चाहूँगी कि वह इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बने हैं और कुछ नया सीखेंगे।

आगे और जानकारी देते हुए उन्होंने कहा “भारत की जो चीज़ें हैं, हमारे छत्तीसगढ़ की चीज़ें, मैंने पहले भी कहा है कि छत्तीसगढ़ में बहुत सुंदरता है और छत्तीसगढ़ में बस्तर आर्ट और हमारे सरगुजा आर्ट है, इन सब कला को आज बाहर निर्यात किया जा रहा है और लोग उनको पसंद कर रहे हैं और कोशिश यह कर रहे हैं कि कुछ नया करके हम मँगाएँ बस्तर आर्ट को। और सुंदरता से उसे अपने घरों की चीज़ों के लिए, या फिर गिफ्ट के आइटम में हो, या फिर अपने घर के डेकोरेशन के लिए हो, या फिर कहना चाहिए अगर कोई व्यापार करना चाहता है, तो व्यापार की दृष्टि से भी वह आज इस क्षेत्र में आगे आ रहे हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है”।
आयोजककर्ता को मैंने छत्तीसगढ़ की ओर से बहुत-बहुत बधाई दी है और यह बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है और बहुत सुंदर तरीके से हर अंतर्राष्ट्रीय लेवल से यहाँ लोग आए हैं। और उससे क्या होता है कि जब हम दूसरी जगह से जब मिलते हैं, जैसे हमारी संस्कृति हो या परंपरा हो या फिर हमारी कला हो, इन तीनों का जब समावेश होता है तो बहुत सुंदर रूप निखर के आता है। तो वही यह आज प्लेटफॉर्म मिला है, यह बहुत साधुवाद है, पूरी टीम को साधुवाद है।
अंत में उन्होंने कहा कि, हैंडीक्राफ्ट के लिए मैं बस इतना कहना चाहूँगी कि आज हमारी महिलाएँ सशक्त हो गई हैं, आगे बढ़ रही हैं। और मैं अपनी बेटियों से यह आह्वान करना चाहूँगी, महिलाओं से आह्वान करना चाहूँगी कि वह आज प्लेटफॉर्म उनको एक मोबाइल डिजिटल भी एक चीज़ है जो मिल चुका है, और एक-एक आइडिया उनको मिल रहा है। तो हमारी परंपरा और आधुनिकता को मिला के वह ऐसा एक छत्तीसगढ़ की जो कलाकृति है उसका इतिहास इतना आगे बढ़ाएँ, और कला को इतना आगे बढ़ाएँ कि वह भारत के हर कोने-कोने में हमारा हस्तशिल्प, छत्तीसगढ़ का हस्तशिल्प आगे बढ़े, यही शुभकामनाएँ हैं।
बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़ीं एवं कन्या शक्ति पहल की सह-आयोजिका आयुषी पांडेय 61वें IHGF दिल्ली फेयर के दौरान ग्रेटर नोएडा स्थित India Expo Centre & Mart में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय शिल्पकारों की रचनात्मकता और कारीगरी की सराहना करते हुए कहा कि मेले में प्रदर्शित हस्तशिल्प भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की कला, आकृतियों और पारंपरिक शिल्प की प्रशंसा की तथा इसे देश की विविधता और कलात्मक समृद्धि का सशक्त उदाहरण बताया।
बीजेपी नेता आयुषी पांडेय ने सभी हस्तशिल्प निर्माताओं और शिल्पकारों को शुभकामनाएं देते हुए Export Promotion Council for Handicrafts (EPCH) की भी सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने India Expo Centre & Mart की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विशाल और विश्वस्तरीय वेन्यू भारत में ऐसे भव्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शनों का आयोजन कर रहा है, जो कई विदेशी प्रदर्शनियों से भी बड़े और प्रभावशाली हैं। अंत में उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।