विश्व कप जैसा अनुभव देता है यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को: मनिंदर सिंह,पूर्व भारतीय क्रिकेटर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (19/02/2026): महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MUIT) द्वारा आयोजित महर्षि प्रीमियर लीग (MPL) – सीजन 5 का समापन एक रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। दिल्ली–एनसीआर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन दर्शकों को उच्च स्तरीय खेल, कड़ा मुकाबला और भरपूर उत्साह देखने को मिला।

फाइनल मैच में बैनेट यूनिवर्सिटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 156 रन बनाए और महर्षि यूनिवर्सिटी के सामने जीत के लिए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महर्षि यूनिवर्सिटी की टीम ने दबाव भरे क्षणों में संतुलित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने सात गेंद शेष रहते तीन विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंतिम ओवरों में मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया था, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शक अंत तक मैच से जुड़े रहे।

महर्षि यूनिवर्सिटी की जीत में खिलाड़ी मोहित का योगदान अहम रहा। उन्होंने 54 रनों की शानदार पारी खेली और गेंदबाजी में भी एक महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनिंदर सिंह मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की विश्वविद्यालय स्तरीय लीग युवा क्रिकेटरों के लिए विश्व कप जैसे अनुभव के समान होती हैं। ऐसे टूर्नामेंट न केवल प्रतिस्पर्धा का अवसर देते हैं, बल्कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच भी प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर महर्षि यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि महर्षि प्रीमियर लीग हर वर्ष अपने स्तर को और बेहतर बना रही है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी सीजन में इस लीग को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा, जिसमें दिल्ली–एनसीआर की 16 टीमों के बजाय 24 टीमों की भागीदारी प्रस्तावित है। एमपीएल–सीजन 5 ने खेल भावना, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सफल आयोजन के साथ ही अब सभी की निगाहें अगले सीजन पर टिकी हैं, जिससे और अधिक प्रतिस्पर्धी तथा भव्य होने की उम्मीद की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।