Noida News (19/02/2026): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद गौतमबुद्ध नगर की जनता को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा सशक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी 22 फरवरी 2026 को नोएडा शिल्प हाट, सेक्टर-33ए, नोएडा में मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर के संबंध में प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नोडल अधिकारी मेगा विधिक साक्षरता शिविर गौतमबुद्ध नगर, विरेक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नाल्सा) की विभिन्न प्रचलित योजनाओं जैसे श्रम अधिकार, बाल संरक्षण, ट्रांसजेंडर अधिकार, बंदी/कैदी सहायता, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, वरिष्ठ नागरिक, यातायात दुर्घटना पीड़ितों एवं महामारी प्रभावित व्यक्तियों के लिए उपलब्ध विधिक सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य जनमानस को विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाना है। शिविर में जन-सामान्य, निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चे, महिलाएं, निर्धन वर्ग, वरिष्ठ नागरिक, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सहित समाज के सभी वर्गों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, परामर्श, लाभार्थियों का चिन्हांकन एवं पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 पर कॉल कर कानूनी मदद प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने विधिक अधिकारों की जानकारी प्राप्त करें तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उठाएं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।