RERA की बड़ी मंजूरी: रियल एस्टेट के 14 प्रोजेक्ट्स को मिली हरी झंडी, 3,348 करोड़ निवेश
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18 February 2026): उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP RERA) ने राज्य के विभिन्न जिलों में 14 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं (New Real Estate Projects) को मंजूरी प्रदान की है। इन परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 3,348.22 करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे कुल 3,852 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का विकास किया जाएगा।
इन प्रस्तावों को प्राधिकरण की 196वीं बैठक में स्वीकृति दी गई, जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के चेयरमैन Sanjay Bhusreddy ने की। बैठक में परियोजनाओं की व्यवहारिकता, उपभोक्ता हितों और समयबद्ध निर्माण जैसे पहलुओं पर विस्तार से विचार किया गया।
इन जिलों को मिली परियोजनाओं की सौगात
स्वीकृत 14 परियोजनाओं में राजधानी लखनऊ को दो आवासीय प्रोजेक्ट मिले हैं। इनमें 109.23 करोड़ के निवेश से 200 आवासीय इकाइयों के निर्माण का प्रस्ताव है, जिससे शहरी आवासीय ढांचे को मजबूती मिलेगी। गौतमबुद्ध नगर इस सूची में सबसे आगे रहा, जहां चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें दो आवासीय और दो व्यावसायिक परियोजनाएं शामिल हैं। इन चारों प्रोजेक्ट्स में कुल 2,901 इकाइयों का विकास होगा और अनुमानित निवेश 2,740.87 करोड़ का है, जो जिले में रियल एस्टेट गतिविधियों को नई गति देगा।
आगरा में ₹18.56 करोड़ की लागत से एक आवासीय परियोजना को स्वीकृति मिली है, जिसके अंतर्गत 236 आवासीय इकाइयों का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं, गाजियाबाद में ₹196.85 करोड़ की लागत वाली एक परियोजना के जरिए 125 आवासीय इकाइयों का विकास किया जाएगा।
मथुरा में ₹50.25 करोड़ के निवेश से दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें कुल 187 इकाइयां विकसित होंगी। मुरादाबाद में भी दो आवासीय परियोजनाओं को हरी झंडी मिली है, जिनकी कुल लागत 59.79 करोड़ है और इनमें 72 इकाइयां प्रस्तावित हैं।
भदोही जिले में ₹14.54 करोड़ की लागत से एक व्यावसायिक परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके तहत 61 व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण होगा। वहीं प्रयागराज में ₹158.13 करोड़ के निवेश से एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें 70 आवासीय इकाइयों का विकास किया जाएगा।
निवेश के साथ रोजगार और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
इन 14 परियोजनाओं में प्रस्तावित ₹3,348.22 करोड़ का निवेश राज्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा। निर्माण कार्यों के विस्तार से सीमेंट, स्टील, परिवहन, लॉजिस्टिक्स, बैंकिंग और अन्य सहायक उद्योगों को भी मजबूती मिलने की संभावना है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इन परियोजनाओं से न केवल शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आवासीय एवं व्यावसायिक बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा, बल्कि प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा मिलेगी। यूपी रेरा की यह पहल पारदर्शी, सुरक्षित और उपभोक्ता-केंद्रित रियल एस्टेट विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।