New Delhi News (15 February 2026): नई दिल्ली के प्रतिष्ठित आयोजन स्थल भारत मंडपम में इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व एक अनूठे और भव्य अंदाज में मनाया गया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान (DJJS) के कॉर्पोरेट वर्कशॉप विंग ‘शांति कार्यक्रम’ द्वारा आयोजित ‘शिव आनंदम 3.0’ में आध्यात्म, संस्कृति, विज्ञान और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। करीब 3,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति में यह आयोजन प्रयोगात्मक अध्यात्म की सजीव अनुभूति बन गया। कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स, शिक्षाविद, चिकित्सक और बड़ी संख्या में युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर शिव तत्व को नए आयाम में समझा।
दिव्य गुरु आशुतोष महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित इस उत्सव की शुरुआत AI-संचालित डिजिटल एक्सपीरियंस जोन से हुई। 10 फीट ऊंचे डिजिटल शिवलिंग पर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन प्रोजेक्ट किए गए, जहां श्रद्धालुओं ने ‘अभिषेकम ऐप’ के माध्यम से दूध, जल और पुष्प अर्पित किए। साध्वी तपेश्वरी भारती ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भगवान शिव के ‘तृतीय नेत्र’ आधारित ध्यान के वैज्ञानिक पक्ष को सामने लाना और आधुनिक जीवन की चुनौतियों से जूझ रहे लोगों को मानसिक संतुलन का व्यावहारिक मार्ग दिखाना था।
युवाओं के लिए साध्वी डॉ. निधि भारती का सत्र ‘प्रेम से परम तक’ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें भारतीय संस्कृति के आलोक में प्रेम की व्यापक परिभाषा प्रस्तुत की गई और रिश्तों में संतुलन व आत्ममंथन का संदेश दिया गया। वहीं साध्वी परमा भारती द्वारा प्रस्तुत ‘आदियोगी का महायोग’ सत्र में तांडव, एरोबिक्स और मार्शल आर्ट्स का सशक्त प्रदर्शन हुआ। ताइक्वांडो, ताई-ची और शाओलिन कुंग-फू जैसी विधाओं को शिव तांडव से जोड़ते हुए शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम का एक और प्रमुख आकर्षण ‘विश्वनाथ का विश्वरूप’ शीर्षक से आयोजित दिव्य फैशन शो रहा, जिसमें भगवान शिव के वैश्विक स्वरूपों की प्रस्तुति की गई। इंडोनेशिया, तिब्बत और जापान में पूजे जाने वाले शिव के विविध रूपों की झलक ने दर्शकों में सांस्कृतिक गर्व की भावना को मजबूत किया। इसके बाद संगीत समारोह ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ पूरा सभागार भक्ति और उल्लास में डूब गया।
आयोजन का समापन एक अनूठी ‘भस्म होली’ से हुआ। महाकालेश्वर मंदिर से लाई गई पवित्र जड़ी-बूटियों से निर्मित भस्म की सुगंध ने पूरे परिसर को शिवमय बना दिया। आध्यात्मिक गहराई, तकनीकी नवाचार और सामूहिक सहभागिता के साथ ‘शिव आनंदम 3.0’ उत्तर भारत के विशिष्ट महाशिवरात्रि उत्सवों में से एक बनकर उभरा, जहां हर सहभागी प्रेरणा, भक्ति और महादेव से नव-संबंध की अनुभूति लेकर उत्साहित नजर आया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।