दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का रोमांचक प्रमोशन, स्टारकास्ट की स्टाइलिश एंट्री ने लूटी महफिल
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (15 फरवरी 2026): वैलेंटाइन डे के खास मौके पर रिलीज हुई फिल्म Tu Yaa Main के प्रमोशन के लिए इसकी पूरी स्टारकास्ट दिल्ली पहुंची, जहां रोमांच और ग्लैमर से भरपूर इवेंट ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। फिल्म के कलाकार शनाया कपूर और आदर्श गौरव, निर्देशक बेजॉय नांबियार तथा निर्माता आनंद एल राय ने राजधानी में जोरदार प्रमोशन कर फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया।
दिल्ली में आयोजित प्रमोशनल इवेंट के दौरान कलाकारों ने फिल्म की कहानी, रोमांच और अपने किरदारों को लेकर बातचीत की। इवेंट का समापन बेहद खास अंदाज में हुआ, जब आदर्श गौरव और शनाया कपूर ने स्टाइलिश बाइक एग्ज़िट लेकर माहौल को हाई नोट पर खत्म किया और मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया।
रोमांस, रहस्य और हर पल मंडराते खतरे से भरपूर यह सर्वाइवल थ्रिलर दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखने का दावा करती है। फिल्म को नई पीढ़ी की फ्रेश स्टोरीटेलिंग के साथ तैयार किया गया है, जो एक साधारण डेट को भी रोमांचक और सिहरन भरे अनुभव में बदलने का वादा करती है।
निर्देशक बेजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज की युवा पीढ़ी से सीधे जुड़ती है और भावनाओं के साथ थ्रिल का अनोखा मिश्रण पेश करती है। निर्माता आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने इसे अपने बैनर Colour Yellow के तहत, विनोद भनुशाली और कमलेश भनुशाली के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
फिल्म फिलहाल देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।