नोएडा में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, धर्म-संस्कृति और सामाजिक एकता का दिया संदेश
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (15 फरवरी 2026): सेक्टर-27 स्थित तिकोना पार्क में 14 फरवरी को आयोजित भव्य हिन्दू सम्मेलन में धर्म, संस्कृति और सामाजिक बंधुता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। “संगठित हिन्दू – समर्थ हिन्दू” की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू धर्म, हिन्दू संस्कृति और समाज में परस्पर प्रेम, सहयोग एवं स्वाभिमान के संरक्षण को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे संत-महात्माओं के पावन सानिध्य में हुआ। आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रतिष्ठा जी तथा श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर शिवाचार्य साध्वी कृष्ण श्री की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की। मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक प्रमुख जगदीश जी ने अपने संबोधन में हिन्दू समाज की एकता और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि स्वामी दीपांकर जी महाराज ने समाज में समरसता, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

आर्ष गुरुकुल, नोएडा के प्रधानाचार्य आचार्य डॉ. जयेन्द्र कुमार तथा इस्कॉन मंदिर नोएडा से जुड़े बंसीधर जी की गरिमामयी उपस्थिति भी कार्यक्रम में रही। सम्मेलन के दौरान भजन-कीर्तन, शिव-पार्वती एवं राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक राजीव गर्ग, अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, सचिव मदनलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय जायसवाल सहित सविता शर्मा, मूलचंद अवाना, रामनिवास बंसल, एस.सी. शर्मा, पवन जिंदल, डॉ. एस.पी. जैन समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से हिन्दू समाज की एकता, बंधुता और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।