Greater Noida News (15/02/2026): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने अपने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए हैं। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 18, 20, 22डी, 24, 24ए, 22ई, 21, 28, 29, 32 और 33 में पहले से तैनात 85 सेवानिवृत्त गैनमैन और सैनिकों के अलावा अब सेक्टर 05, 08, 08डी, 09 और 11 में भी अवैध खनन के खिलाफ सघन कार्रवाई के लिए 10 अतिरिक्त सेवानिवृत्त कर्मियों की तैनाती की गई है। इनके लिए गश्त को सुदृढ़ करने हेतु चार मौजूदा बुलेरो वाहनों के साथ एक नई बुलेरो वाहन भी उपलब्ध कराई गई है। सभी कर्मी वाहन के माध्यम से क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे।
इसके साथ ही प्राधिकरण के सुरक्षा बल को अब अवैध खनन के साथ-साथ अवैध निर्माण पर रोक लगाने की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस व्यवस्था के तहत सुरक्षा बल संबंधित क्षेत्र की पुलिस, प्राधिकरण के परियोजना विभाग और भूलेख विभाग के विभागाध्यक्षों को प्रतिदिन रिपोर्ट सौंपेंगे। इन रिपोर्टों के आधार पर संबंधित लेखपाल और तहसीलदार नियमानुसार धारा 10 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण को सुनिश्चित करेंगे।
प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि, संबंधित क्षेत्रों के लेखपाल और परियोजना अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों में किसी भी अवैध निर्माण के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक साझा व्हाट्सएप समूह बनाया जाएगा, जिसमें सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान होगा, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस नई पहल के क्रम में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार ने शनिवार सुबह सभी सेवानिवृत्त गैनमैन और सैनिकों के साथ बैठक कर उन्हें नए निर्देशों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया। प्राधिकरण का मानना है कि इन कदमों से यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में अवैध खनन और निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।