नोएडा में भव्य हिन्दू सम्मेलन: सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का दिया संदेश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (15 फरवरी 2026): नोएडा के सेक्टर-30 डी ब्लॉक स्थित पार्क में 14 फरवरी 2026 को संयोजक डा. नरेश शर्मा द्वारा भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करना रहा। सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन, युवाओं और मातृशक्ति की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के संयोजक डा. नरेश शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में भारतीय संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक एकता और सेवा कार्यों को विस्तार देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रूपेश कुमार ने कहा कि जब हिन्दू समाज जातियों से ऊपर उठकर एकत्र होगा, तभी संगठित होकर राष्ट्र सेवा में अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभा सकेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में 80 हजार से अधिक हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

सम्मेलन की मुख्य अतिथि साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य समाज को सुरक्षित, संगठित और जागरूक बनाना है ताकि विघटनकारी शक्तियों के जातिगत विभाजन के प्रयास सफल न हो सकें। उन्होंने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए बेटियों के पालन-पोषण के साथ नारी सशक्तिकरण के अवसर बढ़ाने पर बल दिया।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुरेश के चव्हाण ने देश के जनसांख्यिकीय आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि कई राज्यों में हिन्दू अल्पसंख्यक बनने की स्थिति चिंता का विषय है। उन्होंने देश में जनसंख्या नीति लागू करने और बहुपत्नी प्रथा पर रोक लगाने की मांग भी रखी।

सम्मेलन की अध्यक्षता डॉक्टर अशोक कुमार अग्रवाल ने की। इस अवसर पर सेक्टर-30 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, विनोद गौतम, कर्नल कमलेश प्रकाश शर्मा, कर्नल आई.पी. सिंह, कर्नल एस.के. वैद्य, सरस्वती बलूनी, मंजू वर्मा, साक्षी गुप्ता, और नीतू भाटी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रहित में सामूहिक सहभागिता का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।