NOIDA News (14 फरवरी 2026): नोएडा के थाना 39 क्षेत्र में मंगलवार सुबह 8 बजे एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें दिल्ली के रहने वाले सुमित और रेखा नामक युवक-युवती सड़क किनारे खड़ी कार में मृतावस्था में मिले। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सुमित ने असलाह (Firearm) का इस्तेमाल करते हुए पहले अपनी प्रेमिका रेखा को गोली मारी और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल से असलाह बरामद हुआ है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के दिन हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों को हक्का-बक्का कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।