New Delhi News (13 February 2026): राष्ट्रीय राजधानी में वार्षिक थाने रैंकिंग के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें साउथ-ईस्ट जिले का बदरपुर थाना नंबर वन बना है। इस बार की रैंकिंग में शाहदरा जिला दूसरे स्थान पर रहा, जबकि नॉर्थ जिले का बाड़ा हिंदूराव थाना तीसरे स्थान पर चुना गया। बेहतर कानून-व्यवस्था, शिकायत निस्तारण, रिकॉर्ड प्रबंधन और जनसुविधाओं के आधार पर यह मूल्यांकन किया गया। तीनों थानों के एसएचओ को 16 फरवरी को राइजिंग डे परेड के अवसर पर न्यू पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सम्मानित किया जाएगा।
रैंकिंग को लेकर डीसीपी साउथ-ईस्ट हेमंत तिवारी ने बदरपुर थाने की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने इसे पूरी टीम की मेहनत और बेहतर नेतृत्व का परिणाम बताया। अधिकारियों के अनुसार, थाने में शिकायतों के त्वरित निस्तारण, केस वर्कआउट, अपराध नियंत्रण और आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार जैसे मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसके चलते बदरपुर थाना शीर्ष स्थान हासिल कर सका।
शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा कि जिले की रैंकिंग में इस बार उल्लेखनीय सुधार हुआ है। शाहदरा थाना दूसरे स्थान पर रहा और टीम ने भविष्य में नंबर वन बनने का लक्ष्य रखा है। वहीं नॉर्थ जिले के डीसीपी राजा बंटीया ने बाड़ा हिंदूराव थाने के तीसरे स्थान पर आने को बड़ी उपलब्धि बताया और पूरी टीम को बधाई दी।
सूत्रों के अनुसार, रैंकिंग प्रक्रिया में स्पेशल सीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने विभिन्न थानों का निरीक्षण किया। चयन के दौरान रिकॉर्ड मेंटेनेंस, शिकायतकर्ताओं के साथ व्यवहार, स्टाफ प्रबंधन, अपराध नियंत्रण, केसों के निपटान की गति और थाने में उपलब्ध सार्वजनिक सुविधाओं को प्रमुख मानदंड बनाया गया। प्रत्येक जिले में विस्तृत मूल्यांकन के बाद अंतिम सूची तैयार की गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की रैंकिंग से थानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और जनता को बेहतर पुलिस सेवा देने की प्रेरणा मिलती है। दिल्ली पुलिस का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है। आगामी 16 फरवरी को सम्मान समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानों और अधिकारियों को औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।