दिल्ली-एनसीआर में फिर बिगड़ी हवा, राहत के बाद प्रदूषण स्तर में उछाल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (12 February 2026): दिल्ली-एनसीआर में एक हफ्ते की राहत के बाद वायु प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 209 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से प्रदूषक कण वातावरण में जमा हो गए हैं, जिससे लोगों को फिर से जहरीली हवा का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक हालात में खास सुधार की संभावना नहीं है।

एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 305 तक पहुंच गया था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। मौसम में ठहराव और कम वेंटिलेशन के कारण प्रदूषण के स्तर में इजाफा हुआ है। हालांकि सुबह हल्की ठंड और धुंध देखने को मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। इसके बावजूद हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों का स्तर मानकों से करीब तीन गुना अधिक बना हुआ है, जिससे संवेदनशील वर्ग के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

एनसीआर के शहरों में स्थिति और चिंताजनक नजर आ रही है। नोएडा में एक्यूआई 311, ग्रेटर नोएडा में 328 और गाजियाबाद में 384 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। दिल्ली के कई इलाकों में भी प्रदूषण ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। आनंद विहार में 217, बवाना में 263, जहांगीरपुरी में 246, विवेक विहार में 228 और नरेला में 240 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। इन इलाकों में लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार 0-50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौजूदा हालात को देखते हुए प्रशासन ने प्रदूषण नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू करने की बात कही है। अब सबकी नजर मौसम में बदलाव और हवा की गति पर टिकी है, जिससे यह तय होगा कि दिल्ली-एनसीआर को जहरीली हवा से कब राहत मिलती है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।