Jewar News (11/02/2026): उत्तर प्रदेश विधान सभा में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट (Budget) प्रस्तुत किया। जिसमें जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Jewar Airport) के लिए बजट में 750 करोड़ के विशेष प्रावधान का उल्लेख किया गया है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला है। यह प्रावधान न केवल अवसंरचना विकास को गति देगा, बल्कि क्षेत्र में निवेश, उद्योग, पर्यटन एवं रोजगार के अवसरों को भी व्यापक रूप से बढ़ाएगा।यह बजट प्रदेश के समग्र, संतुलित एवं दूरदर्शी विकास का रोडमैप प्रस्तुत करता है। साथ ही यह बजट भाषण में स्पष्ट रूप से राज्य को आर्थिक रूप से सशक्त, अधोसंरचना सम्पन्न एवं रोजगार उन्मुख बनाने की प्रतिबद्धता पर बल दिया गया है।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने सदन में प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने जेवर एयरपोर्ट को प्रदेश की विकास धुरी के रूप में स्थापित करने के लिए बजट में स्पष्ट प्रावधान किया है। यह एयरपोर्ट केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आर्थिक क्रांति का आधार है। इससे लाखों युवाओं को रोजगार, किसानों को बेहतर बाजार, और क्षेत्र को वैश्विक पहचान मिलेगी।”
आगे जेवर विधायक ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के साथ-साथ कनेक्टिविटी, औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स हब तथा सहायक अधोसंरचना के विकास से गौतमबुद्ध नगर और आसपास के जिलों में निवेश का अभूतपूर्व प्रवाह सुनिश्चित होगा।
विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अधोसंरचना पर विशेष बल,पूंजीगत व्यय में उल्लेखनीय वृद्धि,रोजगार सृजन पर फोकस,औद्योगिक एवं निवेश अनुकूल वातावरण, जेवर एयरपोर्ट के लिए बजटीय प्रावधान से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी
अंत में विधायक जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि वे जेवर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और जेवर एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय परियोजना के रूप में स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।