विदेशी नौकरी का सपना बना जाल: नोएडा में ऐसे चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (11/02/2026): विदेश में क्रूज शिप पर नौकरी का सपना दिखाकर युवाओं से लाखों रुपये ठगने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम थाना और सेक्टर-126 पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सेक्टर-132 से संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो देशभर के नौकरी तलाश रहे युवाओं को निशाना बना रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी SEA HIRE MARINE SERVICE COMPANY नाम से फर्जी कंपनी चलाकर युवाओं को विदेश में आकर्षक सैलरी और तुरंत जॉइनिंग का झांसा देते थे। कॉल और ऑनलाइन माध्यम से संपर्क कर ये लोग रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग और वीजा फीस के नाम पर प्रति व्यक्ति 1 से 1.20 लाख रुपये तक वसूलते थे। अब तक इस गिरोह द्वारा करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल, प्रशांत, विशाल शर्मा और सैफ वारिश शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन, कॉलिंग डेटा शीट, रजिस्टर, फर्जी मोहर, जॉइनिंग लेटर और बैंक पासबुक सहित कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामद बैंक खातों से केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ठगी की शिकायतें जुड़ी मिली हैं, जिससे यह नेटवर्क देशभर में सक्रिय होने की आशंका है।

पुलिस का कहना है कि नौकरी के नाम पर अग्रिम पैसा मांगने वाले कॉल और मैसेज से सावधान रहें। कोई भी ऑफर मिलने पर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट व दस्तावेज जरूर जांचें और संदिग्ध कॉल या ठगी की सूचना तुरंत साइबर सेल को दें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।