राहुल गांधी पर प्रिविलेज नोटिस लाएगी सरकार, केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (11 February 2026): केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस लाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार सदन को गुमराह करने और बेबुनियाद आरोप लगाने के मामले में यह कदम उठा रही है। रिजिजू के मुताबिक लोकसभा और राज्यसभा में प्रोसीजर और कंडक्ट ऑफ बिजनेस के स्पष्ट नियम हैं, जिनका पालन हर सदस्य के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सदस्य किसी अन्य सदस्य पर गंभीर आरोप लगाना चाहता है, तो उसे पहले नोटिस देना होता है और आरोपों को प्रमाणित करना भी आवश्यक होता है।

रिजिजू ने बताया कि उन्होंने अनुरोध किया है कि राहुल गांधी को सदन में बुलाया जाए ताकि वे अपने बयानों का आधार स्पष्ट कर सकें। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री पर गंभीर और निराधार आरोप लगाए हैं। रिजिजू ने विशेष रूप से उस बयान का उल्लेख किया जिसमें प्रधानमंत्री पर भारत और भारतीय हितों को बेचने का आरोप लगाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे आरोप किस आधार पर लगाए गए और क्या इनके समर्थन में कोई तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने बिना किसी पूर्व नोटिस के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संसदीय परंपराओं और नियमों की अनदेखी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए ठीक नहीं है। अब इस मुद्दे पर राजनीतिक टकराव तेज होने के आसार हैं और संसद के भीतर इस मामले को लेकर हंगामा बढ़ सकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।