4 साल में 67 हजार सेमीकंडक्टर इंजीनियर, अब चिप डिजाइन में दम दिखाएगा भारत
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (11/02/2026): भारत ने पिछले चार वर्षों में सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए 67 हजार से अधिक इंजीनियरों को प्रशिक्षित कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह जानकारी केंद्रीय रेल और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु स्थित क्वालकॉम के इंडिया ऑफिस में दी।
उन्होंने बताया कि, भारत सरकार की सेमीकंडक्टर मिशन 1.0 योजना के तहत तैयार किया गया टैलेंट पाइपलाइन शुरुआती लक्ष्य से कहीं आगे निकल चुका है। इस योजना का उद्देश्य 10 वर्षों में 85 हजार प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग देना था, लेकिन आधे समय से भी कम में 67 हजार इंजीनियर तैयार हो चुके हैं।
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, अब सरकार इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के तहत चिप डिजाइन को प्राथमिकता देगी। इसके बाद सेमीकंडक्टर से जुड़े उपकरणों और कच्चे माल (मटेरियल) पर फोकस किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि, आने वाले समय में छात्रों को केवल चिप डिजाइन ही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को डिजाइन करने की क्षमता भी दी जाएगी, जिससे भारत आत्मनिर्भर तकनीकी शक्ति बन सके।
सरकार का अगला, लक्ष्य देश में और अधिक सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट्स स्थापित करना और ATMP (असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग) यूनिट्स का विस्तार करना है।
इस पहल से, भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में एक मजबूत और भरोसेमंद हब बनाने में मदद मिलेगी।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।