Delhi News (10/02/2026): जीका एलुमनाई एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को दिल्ली स्थित मेट्रोपोलिटन होटल में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश में तेजी से उभर रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल क्षेत्र, उससे जुड़े औद्योगिक अवसरों, तकनीकी चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे.सी. बोस विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के प्रोफेसर अरविंद गुप्ता ने इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार के विस्तार पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह क्षेत्र उद्योगों के लिए नए अवसर लेकर आया है, लेकिन इसके साथ कई व्यावहारिक और तकनीकी चुनौतियां भी जुड़ी हैं। उन्होंने उद्योग जगत से इन चुनौतियों को अवसर में बदलने का आह्वान किया।
सम्मेलन का संचालन करते हुए जीका एलुमनाई एसोसिएशन के महासचिव डॉ. प्रदीप गुप्ता ने वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बढ़ते उपयोग और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश देवल ने स्वागत भाषण में ईवी तकनीक की उपयोगिता और भविष्य में इसके व्यापक प्रभाव पर चर्चा की।
कार्यक्रम में जापान से आए जीका के वरिष्ठ प्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि वाकामत्सु ईजी ने जापान में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के समग्र विकास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वहां ईवी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी माध्यम के रूप में अपनाया गया है, जिससे प्रदूषण को कम करने में उल्लेखनीय सफलता मिली है।
सम्मेलन के मुख्य वक्ताओं प्रोफेसर विवेक कुमार और डॉ. आर. के. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के तकनीकी विकास, उनकी कार्यप्रणाली और व्यवहारिक उपयोग से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बड़े पैमाने पर अपनाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता है। चार्जिंग स्टेशनों की कमी के कारण लंबी दूरी की यात्रा के लिए ईवी का उपयोग अभी सीमित बना हुआ है।
सम्मेलन के समापन के बाद जीका एलुमनाई एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में डॉ. प्रदीप गुप्ता को अध्यक्ष और कुलदीप कुमार को महासचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष सहित छह कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्वाचन किया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।