New Delhi News (09 February 2026): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद की कार्यवाही को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पूर्व सेनाध्यक्ष एम.एम. नरवणे की किताब से जुड़ा मुद्दा सामने आया था, जिस पर सरकार नहीं चाहती थी कि वे सदन में बात करें। इसी कारण बार-बार सदन की कार्यवाही रोकी गई और उन्हें 3–4 बार बोलने से रोका गया।
राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री के बयान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह झूठ कहा गया कि नरवणे की किताब प्रकाशित नहीं हुई है, जबकि किताब प्रकाशित हो चुकी है और उसकी एक प्रति उनके पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष और पूरे विपक्ष को बोलने नहीं देना अपने आप में एक बड़ा मुद्दा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि एक अन्य सदस्य कई किताबों का हवाला देते हुए आपत्तिजनक बातें कह रहा था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि विपक्ष के कई सांसदों को सस्पेंड किया जाना भी बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा है कि कुछ सदस्य प्रधानमंत्री के लिए खतरा थे। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री सदस्यों की वजह से नहीं, बल्कि उनकी बातों से डर रहे थे और वे अब भी सच का सामना नहीं कर पा रहे हैं।
इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि सांसद रोज़ संसद में आते हैं और बिना बोले वापस चले जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष को एक मिनट के लिए भी बोलने नहीं दिया जाता, जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह लोकतंत्र नहीं है और राहुल गांधी को सदन में बोलने का पूरा अधिकार दिया जाना चाहिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।