दिल्ली में AI इंपैक्ट समिट की धूम, लग्ज़री होटलों की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (09 February 2026): राजधानी दिल्ली एक बार फिर बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार है। 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में देश का पहला ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इम्पैक्ट समिट’ आयोजित होने जा रहा है, जिसमें दुनिया भर से टेक एक्सपर्ट्स, डिप्लोमैट्स और इंडस्ट्री लीडर्स शामिल होंगे। इस वैश्विक आयोजन ने दिल्ली में बिल्कुल G-20 समिट जैसा माहौल बना दिया है।

AI इम्पैक्ट समिट में वीवीआईपी मेहमानों की भारी मौजूदगी को देखते हुए राजधानी के प्रमुख फाइव स्टार होटलों में जबरदस्त बुकिंग देखी जा रही है। सुरक्षा, सुविधाओं और लोकेशन को ध्यान में रखते हुए विदेशी मेहमानों और टेक दिग्गजों के लिए लग्जरी होटलों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे होटल इंडस्ट्री में अचानक जबरदस्त उछाल आया है।

इस बढ़ती मांग का सीधा असर कमरों के किराए पर पड़ा है। ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल्स के मुताबिक, एयरपोर्ट के पास स्थित रेडिसन ब्लू प्लाजा और द्वारका क्षेत्र के फाइव स्टार होटलों में चार रातों का किराया करीब डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच गया है। वहीं साकेत और मयूर विहार जैसे इलाकों में यही खर्च दो से तीन लाख रुपये के बीच दिख रहा है।

राजधानी के सबसे महंगे और लग्जरी होटलों की बात करें तो ताज पैलेस, क्लैरिज और दि ओबेरॉय जैसे होटलों में चार से छह लाख रुपये तक में कमरे मिल रहे हैं। कुछ प्रीमियम कैटेगरी के होटलों में तो एक कमरे का किराया 12 लाख रुपये से भी ज्यादा बताया जा रहा है, जिससे आम लोग ही नहीं, बल्कि कारोबारी वर्ग भी हैरान है।

होटल इंडस्ट्री का कहना है कि AI समिट के साथ-साथ इन्हीं दिनों टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप मुकाबलों की वजह से भी दिल्ली में होटल कमरों की मांग काफी बढ़ गई है। यही कारण है कि जो कमरे सामान्य दिनों में 15 से 20 हजार रुपये में मिल जाते थे, उनकी कीमत अब 40 से 50 हजार रुपये तक पहुंच गई है। कुल मिलाकर, AI इम्पैक्ट समिट ने दिल्ली के होटल कारोबार में नई जान तो फूंक दी है, लेकिन बढ़ते दामों ने जेब पर भारी असर डाल दिया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।