Noida News (09 फरवरी 2026): नोएडा एन्त्रप्रेन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) द्वारा सोमवार, 09 फरवरी 2026 को सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन में जीएसटी विभाग के सहयोग से एक महत्वपूर्ण जागरूकता एवं संवाद सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और बड़ी संख्या में उपस्थित उद्यमियों की जीएसटी से जुड़ी समस्याओं व जिज्ञासाओं का विस्तार से समाधान किया।
कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त संदीप भागिया, संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार विजय, संयुक्त आयुक्त कौशलेंद्र कुमार राय तथा उप आयुक्त शिव सहाय ने उद्यमियों को जीएसटी के नियमों, प्रक्रियाओं और अनुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि कुछ जटिल मामलों को विभाग द्वारा नोट कर समयबद्ध कार्रवाई और उचित निर्णय का आश्वासन दिया गया।
एनईए की ओर से अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हान ने कहा कि जीएसटी विभाग और उद्यमी एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों के समन्वय से ही आर्थिक विकास संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईमानदारी से कार्य करने वाला उद्यमी सदैव प्रगति करता है, जबकि गलत कार्य करने वालों के लिए न तो समर्थन होगा और न ही किसी प्रकार की सिफारिश। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उद्यमियों की वास्तविक और जायज समस्याओं के समाधान के लिए विभाग से समय पर सहयोग अपेक्षित है।
सेमिनार में उपस्थित एडिशनल कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जीएसटी विभाग और एनईए के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि एक संयुक्त ग्रुप बनाया जाए, जिसमें अधिकारी अपने डायरेक्ट संपर्क नंबर साझा करें, ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान संभव हो सके।
इस अवसर पर एनईए महासचिव वी.के. सेठ, सचिव एवं चेयरमैन जीएसटी कमेटी आलोक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, सचिव अनिल गुप्ता सहित अतुल वर्मा, अनिल अग्रवाल, कमल कुमार, मनोज श्रीवास्तव, गौरव कपूर, प्रदीप अग्रवाल, श्री प्रवीण गुप्ता,संदीप मित्तल, संदीप विरमानी, सुशील सूद, अरविंद शर्मा समेत बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।
यह सेमिनार उद्यमियों और जीएसटी विभाग के बीच बेहतर संवाद, पारदर्शिता और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।