विकासपुरी में चलती बस बनी आग का गोला, कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (09 February 2026): दिल्ली के पश्चिमी इलाके विकासपुरी में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। यह घटना जनकपुरी मछली बाजार के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की इस घटना में बस के कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत हो गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 12.33 बजे बस में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में दमकल कर्मियों को एक घंटे से अधिक समय लग गया।

आग बुझाने के दौरान बस के अंदर से 25 वर्षीय कंडक्टर सुनील शर्मा का जला हुआ शव बरामद किया गया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग अगरबत्ती से लगी हो सकती है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग इस एंगल से भी जांच कर रहे हैं कि आग किन परिस्थितियों में भड़की।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात बस से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कंडक्टर सुनील को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और वह बस के अंदर ही फंस गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी बस धू-धू कर जलती नजर आ रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।