जी.बी. पंत अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, सीएम ने किया लोकार्पण

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (09 February 2026): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के प्रमुख सरकारी अस्पताल जी.बी. पंत में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करते हुए नई सीटी स्कैन मशीन, अत्याधुनिक कैथ लैब और न्यूरो आई.सी.यू. का उद्घाटन किया। इन सुविधाओं को जनता की सेवा में समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि अब गंभीर रोगों के इलाज के लिए मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और समय पर उन्नत चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि दिल्ली के हर नागरिक तक विश्वस्तरीय, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें। इसी उद्देश्य के तहत सरकारी अस्पतालों को लगातार आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है, ताकि इलाज की गुणवत्ता में सुधार हो और एक स्वस्थ व विकसित दिल्ली की नींव मजबूत की जा सके।

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इसके तहत पात्र लोगों को ₹10 लाख तक का निःशुल्क इलाज मिल रहा है। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से लोगों को उनके घर के पास ही मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में नई मशीनें और आधुनिक चिकित्सा इकाइयां जोड़ी जा रही हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने जी.बी. पंत अस्पताल में शुरू की गई इन नई सुविधाओं को दिल्ली के स्वास्थ्य तंत्र के लिए एक अहम कदम बताते हुए इसे आम जनता के लिए बड़ी राहत करार दिया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।