2026 तक महिंद्रा ग्रुप का मजबूत टर्नअराउंड, शेयर और मार्केट कैप में बड़ी बढ़त

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (07/02/2026): महिंद्रा ग्रुप ने बीते कुछ वर्षों में अपने कारोबार में उल्लेखनीय सुधार करते हुए 2026 तक एक मजबूत स्थिति हासिल कर ली है। वर्ष 2020 में अनीश शाह को मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में कंपनी ने घाटे में चल रहे व्यवसायों की समीक्षा की और भारत व विदेशों में संचालित 15 से अधिक गैर-लाभकारी ऑपरेशनों को बंद किया।

2020 में जहां कंपनी को करीब 5200 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था, वहीं 2026 तक यह घटकर लगभग 300 करोड़ रुपये के आसपास आ गया है। इसके साथ ही कंपनी ने निवेश की नई रणनीति अपनाई और उन्हीं क्षेत्रों में पूंजी लगाई, जहां भविष्य में विकास और नेतृत्व की संभावना थी।

इस रणनीति का असर शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। कारोबार में सुधार के बाद एक वर्ष के भीतर कंपनी के शेयरों में तीन गुना तक की बढ़त दर्ज की गई। पिछले पांच वर्षों में महिंद्रा ग्रुप के शेयरों में करीब दस गुना तक वृद्धि हुई है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में महिंद्रा के प्रमुख मॉडल स्कॉर्पियो और XUV ने बाजार में मजबूत पकड़ बनाई। कंपनी का कुल मार्केट शेयर पहले जहां लगभग 14 प्रतिशत था, वह बढ़कर 18 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी कंपनी की स्थिति मजबूत बनी हुई है, जहां उसका लगभग 45 प्रतिशत बाजार पर कब्जा है।

कृषि क्षेत्र में महिंद्रा के स्वराज ट्रैक्टर ब्रांड को नए रूप में पेश किया गया, जिससे इसकी पहचान और बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि हुई। कंपनी ट्रैक्टर सेगमेंट में अग्रणी बनी हुई है।

इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में महिंद्रा ने तैयारी तेज कर दी है और नए मॉडल व तकनीक पर काम जारी है। एसयूवी सेगमेंट में भी कंपनी की मौजूदगी लगातार मजबूत हो रही है।

महिंद्रा ग्रुप की प्रमुख सहायक कंपनियों में टेक महिंद्रा (आईटी सर्विस), महिंद्रा फाइनेंस (वित्तीय सेवाएं), महिंद्रा लाइफस्पेस (रियल एस्टेट), महिंद्रा हॉलिडे (हॉस्पिटैलिटी) और महिंद्रा सस्टेन (नवीकरणीय ऊर्जा) शामिल हैं, जो समूह के कारोबार को विविधता प्रदान करती हैं।

पिछले चार वर्षों में कंपनी का, मार्केट कैप लगभग पांच गुना तक बढ़ा है। 2026 तक महिंद्रा ग्रुप का यह सफर एक सफल टर्नअराउंड के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें घाटे से उबरकर स्थिर और मजबूत विकास दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।