एम्बिएंटे’26, मेसे फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में EPCH इंडिया पवेलियन का उद्घाटन हुआ
नई दिल्ली/एनसीआर – 06 फरवरी 2026: एम्बिएंटे 2026 फ्रैंकफर्ट में शुरू हुआ और यह 10 फरवरी 2026 को संपन्न होगा । एम्बिएंटे फेयर 2026 में इंडिया पवेलियन का उद्घाटन शुचिता किशोर, कॉन्सुल जनरल ऑफ इंडिया, फ्रैंकफर्ट, जर्मनी ने किया । उद्घाटन के अवसर पर ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना; ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक और आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार; ईपीसीएच के उपाध्यक्ष, सागर मेहता; ईपीसीएच के चीफ कंवीनर अवधेश चंद्र अग्रवाल; ईपीसीएच कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के सदस्य: रवि के. पासी, ओम प्रकाश प्रहलादका, के. एन. तुलसी राव, राजेश कुमार जैन, प्रिंस मलिक, नावेद उर रहमान, ज़ीशान अली, वरुण शर्मा; ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राजेश रावत; मोहित चोपड़ा, प्रेसिडेंट, आईएचजीएफ दिल्ली फेयर स्प्रिंग 2026; यवोन एंगेलमैन, डायरेक्टर एम्बिएंटे (लिविंग, गिविंग, वर्किंग), मेसे फ्रैंकफर्ट एग्जीबिशन सहित सदस्य निर्यातक एवं आगंतुक भी उपस्थित रहे ।

शुचिता किशोर, कॉन्सुल जनरल ऑफ इंडिया, फ्रैंकफफर्ट, जर्मनी ने अन्य अधिकारियों के साथ ईपीसीएच पवेलियन का दौरा किया, प्रतिभागियों से बातचीत की तथा एम्बिएंटे’26 में प्रदर्शित भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों की विस्तृत विविधता देखकर प्रसन्नता व्यक्त की ।
ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कहा, “एम्बिएंटे जर्मनी में आयोजित होने वाले सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मेलों में से एक है, जहाँ बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय खरीदार अपनी सोर्सिंग आवश्यकताओं के लिए आते हैं । ऐसे में इस मेले में भारतीय निर्यातकों की भागीदारी से विदेशी बाजारों में निर्यात वृद्धि की संभावनाएँ बढ़ती हैं ।” उन्होंने आगे बताया कि प्रतिभागी गिफ्ट्स, डेकोरेटिव्स, क्रिसमस डेकोरेशन, फैशन ज्वेलरी, वुडन हैंडीक्राफ्ट्स, टेक्सटाइल फर्निशिंग, लेदर प्रोडक्ट्स, लैम्प्स एवं लाइटिंग, सिरेमिक्स, अगरबत्ती/इंसेन्स, बैग्स तथा बाथरूम एक्सेसरीज़ जैसे आकर्षक उत्पादों को तीन सेक्शन्स—लिविंग, डाइनिंग एवं गिविंग में एम्बिएंटे 2026 के दौरान प्रदर्शित कर रहे हैं ।
डॉ. खन्ना ने आगे बताया कि “काउंसिल, फ्रैंकफर्ट में भारतीय कॉन्सुलेट जनरल के सहयोग से, इस वैश्विक मंच का उपयोग कर भारत–ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर चल रही प्रोग्रेस को रेखांकित करने के लिए भी प्रयास कर रही है । यह समझौता संभावित टैरिफ लाभ और अधिक सुविधाजनक व्यापार माहौल के माध्यम से प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने में सहायक हो सकता है, जिससे यूरोपीय बाजार में हमारे हस्तशिल्प क्षेत्र की स्थिति और मजबूत होगी।”
ईपीसीएच इंडिया पवेलियन के उद्घाटन के साथ-साथ एक्सपो बाज़ार पवेलियन का उद्घाटन भी शुचिता किशोर, कॉन्सुल जनरल ऑफ इंडिया, फ्रैंकफर्ट द्वारा ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना; ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक और आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया । यह पवेलियन वैश्विक बी2बी ई-कॉमर्स एवं क्रॉस-बॉर्डर ट्रेड में भारत की बढ़ती उपस्थिति को रेखांकित करता है तथा एक्सपो बाज़ार ब्रांड के अंतर्गत लाइफस्टाइल एवं इंटीरियर उत्पादों का एक क्यूरेटेड कलेक्शन प्रस्तुत करता है ।
ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक और आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा, “एम्बिएंटे में हमारी भागीदारी का उद्देश्य भारतीय हस्तशिल्प की वैश्विक दृश्यता (विजिबिलिटी) को संरचित बायर एंगेजमेंट और निर्यातकों की बेहतर तैयारी के माध्यम से वास्तविक व्यावसायिक परिणामों में बदलना है । इंडिया पवेलियन के साथ-साथ एक्सपो बाज़ार पवेलियन क्रॉस-बॉर्डर बी2बी ई-कॉमर्स और आधुनिक व्यापार चैनलों में भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाता है, जिससे खरीदार तकनीक-सक्षम और सतत सोर्सिंग मॉडल के माध्यम से ‘इंडिया हैंडमेड’ के क्यूरेटेड कलेक्शन्स तक अधिक निरंतर पहुँच बना सकते हैं ।”
ईपीसीएच के उपाध्यक्ष, सागर मेहता ने कहा, “यूरोप एक उच्च-मूल्य बाजार है, जहाँ खरीदार गुणवत्ता में निरंतरता, समय पर डिलीवरी और कम्प्लायंस तत्परता को प्राथमिकता देते हैं । एम्बिएंटे जैसे प्लेटफॉर्म भारतीय निर्यातकों को विभिन्न श्रेणियों में बदलती खरीदार अपेक्षाओं को समझने में मदद करते हैं । गहन व्यापार सहभागिता और बेहतर बाजार पहुँच के साथ, हमें यूरोपीय रिटेल, सोर्सिंग एजेंट्स, ई-कॉमर्स तथा संस्थागत खरीदारों की भागीदारी और मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे भारतीय क्राफ्ट उद्यमों को जिम्मेदारी के साथ स्केल करने के अधिक अवसर मिलेंगे ।”
ईपीसीएच के चीफ कंवीनर अवधेश चंद्र अग्रवाल ने कहा, “एम्बिएंटे भारतीय निर्यातकों के लिए एक उत्कृष्ट मंच है, जहाँ वे कारीगरी की जड़ों से जुड़े रहते हुए डिज़ाइन एवं नवाचार में नई पेशकश प्रस्तुत कर सकते हैं । यह पवेलियन भारत के क्राफ्ट क्लस्टरों और विनिर्माण क्षमताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों का एक मजबूत और विविध मिश्रण साथ लाता है । हमारा फोकस यह सुनिश्चित करना है कि प्रदर्शकों को सार्थक खरीदार इंटरैक्शन, ट्रेंड इनसाइट्स और बाजार फीडबैक मिले, जो रिपीट डिमांड और सतत निर्यात वृद्धि में परिवर्तित हो ।”
ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राजेश रावत ने बताया, “एम्बिएंटे 2026 विश्व प्रसिद्ध कंज़्यूमर गुड्स फेयर में विश्वभर से लगभग 3000+ प्रदर्शक भाग लेते हैं । एम्बिएंटे’26 में भारत की भागीदारी मेले की जीवंतता और विविधता को बढ़ाएगी तथा वैश्विक निर्माताओं, रिटेलर्स और ब्रांड्स को भारतीय होम डेकोर, गिफ्ट्स एवं कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स उद्योग में मौजूद सशक्त उद्यमशीलता से परिचित कराएगी, जिससे भारत से सोर्सिंग के नए अवसर खुलेंगे ।” उन्होंने आगे बताया कि मेले में 45 सदस्य निर्यातकों के साथ काउंसिल की भागीदारी दुनियाभर से आने वाले आगंतुकों को आकर्षित कर रही है ।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।