पीएम ई-बस योजना को डिजिटल रफ्तार: NCRTC ने ITMS प्रोजेक्ट पर इंडस्ट्री के साथ किया मंथन
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (06/02/2026): राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने नई दिल्ली स्थित अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत इंटेलिजेंट ट्रांजिट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन मीटिंग आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने की, जिसमें उन्होंने परियोजना के विज़न, कार्यान्वयन रणनीति और कुशल, पारदर्शी तथा यात्री-केंद्रित शहरी मोबिलिटी (Urban Mobility) को बढ़ावा देने में टेक्नोलॉजी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (Ministry of Housing and Urban Affairs) द्वारा NCRTC को इस महत्वाकांक्षी ITMS परियोजना के लिए प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटिंग एजेंसी (Project Implementing Agency) नामित किया गया है। यह परियोजना पीएम-ई-बस सेवा योजना का प्रमुख तकनीकी स्तंभ है, जिसका उद्देश्य पूरे देश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए एकीकृत डिजिटल बैकबोन (Digital Backbone) तैयार करना है।
परियोजना के अंतर्गत एक व्यापक ITMS प्लेटफॉर्म का एंड-टू-एंड डेवलपमेंट और दीर्घकालिक संचालन शामिल है। इसमें ITMS एप्लिकेशन का विकास, एक केंद्रीय विज़ुअलाइज़ेशन सेंटर (Central Visualization Centre) की स्थापना, लगभग 10,000 बसों के साथ 100 से अधिक शहरों में पैन-इंडिया रोलआउट (Pan-India Rollout) तथा 10 वर्षों तक सिस्टम के संचालन और रखरखाव की परिकल्पना की गई है।
एनसीआरटीसी ने दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर (Namo Bharat Corridor) के कार्यान्वयन के दौरान कई अत्याधुनिक तकनीकी समाधान विकसित किए हैं, जिनमें से कई तकनीकों का प्रयोग देश और विश्व स्तर पर पहली बार किया गया। इसी अनुभव के आधार पर NCRTC इस परियोजना के लिए एक मजबूत तकनीकी साझेदार के रूप में उभर रहा है। यह पहल सतत और एकीकृत सार्वजनिक परिवहन (Integrated Public Transport) के ऐसे इकोसिस्टम के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो यात्रियों को अधिक सुगम, सुरक्षित और कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करेगा।
आईटीएमएस परियोजना के मुख्य मॉड्यूल में कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), ऑटोमैटिक व्हीकल लोकेशन सिस्टम (AVLS), ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम (AFCS), पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (PIS), इंसिडेंट मैनेजमेंट सिस्टम (IMS), मोबाइल एप्लिकेशन (Mobile App) आधारित सेवाएं और क्रू मैनेजमेंट सिस्टम (Crew Management System) शामिल हैं।
बैठक में इंडस्ट्री के प्रमुख भागीदारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और परियोजना के स्कोप, सिस्टम आर्किटेक्चर (System Architecture) तथा एग्जीक्यूशन फ्रेमवर्क (Execution Framework) पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिभागियों ने अपने सुझाव और दृष्टिकोण साझा करते हुए इस परियोजना को भारत के शहरी परिवहन क्षेत्र में परिवर्तनकारी कदम बताया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।