मारिको ने स्टार्टअप कॉसमिक्स वेलनेस में खरीदी 60% हिस्सेदारी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (06/02/2026): एफएमसीजी कंपनी मारिको ने बेंगलुरु स्थित प्लांट-बेस्ड प्रोटीन स्टार्टअप कॉसमिक्स वेलनेस के अधिग्रहण की घोषणा की है। कंपनी ने इस स्टार्टअप में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। यह बीते दो हफ्तों में मारिको का दूसरा अधिग्रहण सौदा है।

शेयर बाजार को दी गई जानकारी में मारिको ने बताया कि वह कॉसमिक्स वेलनेस की पेड-अप शेयर कैपिटल का 60 प्रतिशत हिस्सा उसके संस्थापकों से खरीदेगी। कॉसमिक्स वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड इस ब्रांड की मूल कंपनी है।

इस सौदे के बाद भी कंपनी के सह-संस्थापक विभा हरिश और सूर्या जगदीश कॉसमिक्स वेलनेस से जुड़े रहेंगे और संचालन की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

मारिको के लगातार हो रहे, अधिग्रहण यह संकेत देते हैं कि कंपनी नए दौर के हेल्थ और वेलनेस से जुड़े ब्रांड्स में निवेश कर अपने कारोबार का विस्तार करना चाहती है।

पांच साल पुराने इस बूटस्ट्रैप्ड स्टार्टअप में करीब 45 कर्मचारी काम कर रहे हैं। बिना किसी बड़े संस्थागत निवेश के कंपनी ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इस अधिग्रहण में कॉसमिक्स वेलनेस का इक्विटी वैल्यूएशन लगभग 375 करोड़ रुपये आंका गया है।

छोटे और फाउंडर-लीड स्टार्टअप भी सही रणनीति और टिकाऊ विकास के जरिए बड़ी कंपनियों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।