National News (06/02/2026): नई दिल्ली की रहने वाली तनिषा राठी ने साल 2025 में ‘Tintessa | Skin-First Beauty’ नाम से एक स्किन-फर्स्ट मेकअप ब्रांड की शुरुआत की, जो 100% नॉन-टॉक्सिक, वीगन और नॉन-कॉमेडोजेनिक उत्पाद तैयार करता है। उन्होंने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरविक से बायोटेक्नोलॉजी में मास्टर्स और बिजनेस मैनेजमेंट में माइनर की पढ़ाई की, जहां उन्हें स्किनकेयर-बेस्ड मेकअप प्रोडक्ट्स में रुचि हुई।
जनवरी 2025 में भारत लौटने के बाद तनिषा को महसूस हुआ कि विदेश से मंगाए गए मेकअप प्रोडक्ट्स यहां काफी महंगे पड़ते हैं और आयात शुल्क के कारण उनकी कीमतें 50 से 100 प्रतिशत तक बढ़ जाती हैं। देश में स्किनकेयर-फर्स्ट मेकअप के सीमित विकल्पों और कुछ ब्रांड्स द्वारा प्रतिबंधित तत्वों के इस्तेमाल को देखते हुए उन्होंने खुद का ब्रांड शुरू करने का फैसला किया।
फरवरी 2025 में तनिषा ने परिवार की बचत से ₹80 लाख की पूंजी लगाकर Tintessa की नींव रखी। इसके बाद फरवरी से सितंबर 2025 तक उन्होंने लगातार मेहनत करते हुए प्रोडक्ट्स की फॉर्मूलेशन, पैकेजिंग और मैन्युफैक्चरिंग पर काम किया और निर्माताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि उत्पाद पूरी तरह सुरक्षित और त्वचा के अनुकूल हों।
7 अक्टूबर 2025 को Tintessa को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। फिलहाल कंपनी स्किनकेयर सुपरचार्ज्ड लिप बटर (₹799) और मल्टीयूज व्हिप्ड मूस टिंट (₹749) जैसे दो प्रोडक्ट्स बाजार में उपलब्ध करा रही है, जिनमें क्लिनिकली प्रूवन एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो होंठों की गहराई तक पोषण पहुंचाते हैं।
लॉन्च के बाद कंपनी की, बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हुई। अक्टूबर 2025 में 110 ग्राहकों के साथ ₹75,000 का कारोबार हुआ, नवंबर में 250 से अधिक ऑर्डर के साथ ₹1.82 लाख की कमाई हुई, दिसंबर में यह बढ़कर ₹4.5 लाख पहुंच गई, जबकि जनवरी 2026 में कंपनी ने करीब ₹8 लाख का मासिक कारोबार दर्ज किया। कम उम्र में शुरू किया गया यह स्टार्टअप अब भारतीय ब्यूटी इंडस्ट्री में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।