कर्नाटक की विदुषी दीक्षा वी ने बनाया भरतनाट्यम में विश्व रिकॉर्ड

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (06/02/2026): कर्नाटक के उडुपी की रहने वाली बी.एड. छात्रा विदुषी दीक्षा वी ने भरतनाट्यम में नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने लगातार 216 घंटे तक नृत्य कर 9 दिनों का अनवरत डांस मैराथन पूरा किया।

यह प्रस्तुति, 21 अगस्त को शुरू हुई और 30 अगस्त को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने बिना रुके भरतनाट्यम का प्रदर्शन किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 170 घंटे का था, जिसे उन्होंने पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विदुषी दीक्षा की, इस उपलब्धि को ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि से उडुपी और देश के शास्त्रीय नृत्य जगत में खुशी का माहौल है।

इस मैराथन प्रदर्शन में उन्होंने शारीरिक क्षमता, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिचय दिया। उनकी यह सफलता भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपरा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।