Noida News (04 फरवरी 2026): यमुना नदी की सफाई को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। आरटीआई के जरिए मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दो वर्षों में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा यमुना की सफाई से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े कार्यों पर करीब 140 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यह जानकारी आरटीआई एक्टिविस्ट और समाजसेवी डॉ. रंजन तोमर को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त हुई है।
डॉ. रंजन तोमर द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दिल्ली जल बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अरविंद चावला ने बताया कि यह खर्च सीवर सेक्टर में किए गए उन कार्यों पर हुआ है, जो यमुना की सफाई से परोक्ष रूप से जुड़े हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में लगभग 72 करोड़ रुपये और वर्ष 2025-26 में करीब 68 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस तरह दो वर्षों में कुल खर्च लगभग 140 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
इस जानकारी के सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। डॉ. रंजन तोमर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब सरकार पहले ही यमुना की सफाई के लिए 1500 करोड़ रुपये की बड़ी योजना का खाका तैयार कर चुकी है, तो यह देखना अहम होगा कि क्या वास्तव में यमुना को वादे के अनुसार स्वच्छ बनाया जा सकेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केवल केमिकल के जरिए नदी में बनने वाले झाग को हटाना ही सफाई माना जाएगा, या फिर सरकार यमुना में गिरने वाले गंदे नालों और औद्योगिक रसायनों को रोकने के लिए ठोस कदम भी उठाएगी।
डॉ. तोमर का कहना है कि यमुना की वास्तविक सफाई तभी संभव है, जब प्रदूषण के स्रोतों को जड़ से खत्म किया जाए। फिलहाल, यमुना की स्वच्छता से जुड़े ये तमाम सवाल भविष्य के गर्भ में हैं और उनका जवाब सरकार की नीयत और कार्यप्रणाली पर निर्भर करेगा।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।