केंद्रीय बजट 2026 ने MSME को बनाया विकास का केंद्र : Praveen Khandelwal, MP

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (02/02/2026): केंद्रीय बजट 2026 को उच्च आकांक्षाओं और दूरदर्शी सोच से परिपूर्ण दस्तावेज बताते हुए चांदनी चौक से सांसद और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा है कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को घरेलू संसाधनों के बेहतर उपयोग के ज़रिए एक वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने के संकल्प को मजबूती देता है। नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब एमएसएमई (MSME) क्षेत्र को बजट के केंद्र में रखा गया है, जो विकसित भारत @2047 के विजन के अनुरूप आत्मनिर्भर और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।

प्रवीन खंडेलवाल ने सरकार द्वारा एमएसएमई को “विकास के चैंपियन” के रूप में मान्यता दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे यह स्पष्ट संदेश जाता है कि छोटे व्यवसाय और व्यापारी अब देश की विकास रणनीति (Development Strategy) के केंद्र में हैं। उन्होंने कहा कि बजट प्रधानमंत्री के स्वदेशी (Indigenous) आह्वान को मजबूत करते हुए देश में मैन्युफैक्चरिंग (Manufacturing), वैल्यू एडिशन (Value Addition) और भारतीय उत्पादों की ब्रांडिंग को बढ़ावा देता है, जिससे निर्यात (Export) की संभावनाएं भी सशक्त होंगी।

₹10,000 करोड़ के एसएमई ग्रोथ फंड (SME Growth Fund) की घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना इक्विटी सहयोग, बेहतर तरलता और पेशेवर मार्गदर्शन जैसे तीन मजबूत स्तंभों पर आधारित है। इससे एमएसएमई को बिना तत्काल किस्तों के दबाव के तकनीक में निवेश, उत्पादन विस्तार और नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इसे केवल नकदी सहायता से आगे बढ़कर दीर्घकालिक क्षमता निर्माण की दिशा में बड़ा बदलाव बताया।

उन्होंने टीआरईडीएस (TReDS) को अनिवार्य करने, जीईएम (GeM) को टीआरईडीएस से जोड़ने, इनवॉइस डिस्काउंटिंग के लिए क्रेडिट गारंटी और रिसीवेबल्स के सेक्यूरिटाइजेशन जैसे सुधारों को एमएसएमई के लिए सस्ती, तेज और भरोसेमंद कार्यशील पूंजी (Working Capital) सुनिश्चित करने वाला कदम बताया। साथ ही कॉरपोरेट मित्र योजना को अनुपालन (Compliance) आसान बनाने की दिशा में क्रांतिकारी पहल करार दिया।

लॉजिस्टिक्स (Logistics) क्षेत्र में ₹5,98,520 करोड़ के आवंटन और ₹10,000 करोड़ की कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग योजना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे माल ढुलाई तेज, सस्ती और अधिक प्रभावी होगी, जिससे भारतीय सप्लाई चेन (Supply Chain) को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी।

प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 एक निर्णायक, सुधारोन्मुख और भविष्य के लिए तैयार दस्तावेज है, जो घरेलू व्यापार को सशक्त करता है, एमएसएमई को मजबूती देता है और भारत को वैश्विक निर्माण एवं व्यापार का भरोसेमंद केंद्र बनाने की दिशा में ठोस आधार प्रदान करता है। इसी क्रम में उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के स्वदेशी विजन को आगे बढ़ाते हुए CAIT द्वारा 1 से 4 मई 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में “भारतीय व्यापार महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से 2,000 से अधिक एमएसएमई अपने मेड इन इंडिया (Made in India) उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।