National News (02 फरवरी 2026): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी 2026 को संसद में लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट भाषण के बाद आम जनता की सबसे बड़ी जिज्ञासा इस बात को लेकर है कि रोजमर्रा की कौन-सी चीजें सस्ती होंगी और किन पर खर्च बढ़ेगा। बजट 2026-27 में सरकार ने स्वास्थ्य, खेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रीन सेक्टर को खास तवज्जो देते हुए कई अहम राहतों का ऐलान किया है।
दवाइयों में बड़ी राहत
वित्त मंत्री ने घोषणा की कि डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई जरूरी और दुर्लभ दवाइयां सस्ती होंगी। इन दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) में छूट दी गई है, जिससे लाखों मरीजों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ बनेंगी।
खेल के सामान होंगे सस्ते
बजट 2026-27 में खेल इक्विपमेंट को अधिक किफायती बनाने का प्रस्ताव किया गया है। इससे खेल-कूद का सामान सस्ता होगा और युवाओं व खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार का मानना है कि इससे खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
भारत में बने स्मार्टफोन-टैबलेट होंगे किफायती
मेक-इन-इंडिया अभियान को मजबूती देने के लिए मोबाइल पार्ट्स, पीसीबीए और कैमरा लेंस पर आयात शुल्क घटाया गया है। इससे भारत में बने स्मार्टफोन और टैबलेट के दाम घटने की संभावना है।
रिन्यूएबल एनर्जी और ईवी सेक्टर को बढ़ावा
ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहन देते हुए सरकार ने कई बड़ी राहतें दी हैं। रेयर-अर्थ मिनरल मोनाजाइट पर कस्टम ड्यूटी शून्य कर दी गई है। सोलर ग्लास में इस्तेमाल होने वाले सोडियम एंटीमोनेट पर भी ड्यूटी खत्म कर दी गई है। इसके अलावा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के लिए लिथियम-आयन सेल बनाने वाले चुनिंदा कैपिटल गुड्स पर भी कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी। इससे सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरियां सस्ती हो सकती हैं।
बायोगैस और सोलर होंगे सस्ते
बजट में बायोगैस उपकरणों और बायोगैस प्लांट से जुड़े सामान पर रियायत दी गई है। सोलर पैनल और सोलर सेल के कंपोनेंट्स पर शुल्क घटने से घरों में सोलर प्लांट लगवाना और सोलर लाइट खरीदना सस्ता होगा।
विदेशी शिक्षा और पर्यटन पर राहत
विदेशी पर्यटन पैकेज पर टीसीएस 5–20% से घटाकर 2% कर दिया गया है। वहीं लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत विदेश में पढ़ाई के खर्च पर टीडीएस में भी कमी की गई है।
ये चीजें हुईं सस्ती
बजट के बाद शुगर और कैंसर की दवाइयां, खेल-कूद का सामान, माइक्रोवेव ओवन, बायोगैस-मिश्रित सीएनजी, सोलर और ईवी से जुड़े उत्पाद, कुछ खनिज, सिविलियन एयरक्राफ्ट के पुर्जे और व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयातित सामान सस्ता होने की उम्मीद है।
इन चीजों पर बढ़ा बोझ
वहीं दूसरी ओर, गलत आयकर रिपोर्टिंग पर जुर्माना बढ़ाकर टैक्स राशि के 100% तक कर दिया गया है। चल संपत्ति का खुलासा न करने पर भी जुर्माना लगेगा। स्टॉक ऑप्शन और फ्यूचर्स ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है। कुछ मामलों में शराब और स्क्रैप भी महंगे हो सकते हैं।
कुल मिलाकर, बजट 2026-27 में सरकार ने आम आदमी, मरीजों, युवाओं और ग्रीन सेक्टर को राहत देने की कोशिश की है, वहीं टैक्स अनुपालन और वित्तीय अनुशासन को सख्त बनाने के संकेत भी दिए हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।