1 फरवरी को हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन, सर्व हिंदू समाज की एकजुटता का आह्वान

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (01/02/2026): सर्व हिंदू समाज की एकता और सामाजिक चेतना को सशक्त करने के उद्देश्य से 1 फरवरी 2026, रविवार (माघ मास पूर्णिमा, विक्रम संवत 2082) को प्रातः 10:30 बजे विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन का आयोजन हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में किया गया है।

हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से बताया गया कि यह आयोजन समाज के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जब विभिन्न वर्गों और संगठनों से जुड़े हिंदू समाज के लोग एक मंच पर एक विचारधारा के साथ राष्ट्र सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे। समिति का मानना है कि वर्तमान समय में समाज को सकारात्मक दिशा और समुचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है, जिसे यह सम्मेलन प्रदान करेगा।

इस विशाल सम्मेलन के मुख्य अतिथि बलवंत सिंह राजपूत होंगे। समिति ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और विचार सर्व हिंदू समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सम्मेलन में उनकी उपस्थिति को समाज के लिए सम्मान और गौरव का विषय बताया गया है। हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष मुकेश चौधरी एवं समिति के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।