गौतमबुद्ध नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (01/02/2026): केंद्रीय बजट 2026 के प्रस्तुत होते ही भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्धनगर की जिला इकाई ने जनपद के सभी 11 मंडलों में बजट का लाइव प्रसारण देखा। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर एकत्र होकर बजट भाषण को सुना। वहीं भाजपा जिला कार्यालय, तिलपता गोलचक्कर पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला इकाई, मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से बजट का सीधा प्रसारण देखा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने केंद्रीय बजट को देश के 140 करोड़ नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ते हुए इसे “विकसित भारत बजट” बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को सशक्त करता है और मजबूत अर्थव्यवस्था के निर्माण की दिशा में एक अहम कदम है। उनके अनुसार बजट में युवाओं के लिए नए अवसर, किसानों के कल्याण और गरीब वर्ग के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट देश को विकसित, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बजट में समावेशी विकास की झलक स्पष्ट दिखाई देती है, जिससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

बजट लाइव प्रसारण के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, सतेंद्र नागर, वीरेंद्र भाटी, सत्यपाल शर्मा, कर्मवीर आर्य, गुरुदेव भाटी, अरुण प्रधान, नीतीश भाटी, राज नागर, अमन कौशिक, अशोक रावल, अजीत मुखिया, रजनी तोमर, सचिन गौतम, वरुण धीमान, सरजीत नागर, वसुंधरा, अशोक कमांडो सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बजट का सीधा प्रसारण देखा और उस पर चर्चा की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बजट को देश के विकास और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे सकारात्मक कदम करार दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।